ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जापान में फंसे 168 भारतीयों की जान मुश्किल में, पीएम मोदी से की अपील- ‘कैसे भी करके हमें बचा लो’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

जापान में फंसे 168 भारतीयों की जान मुश्किल में, पीएम मोदी से की अपील- ‘कैसे भी करके हमें बचा लो’

By @dmin
Published: February 11, 2020
Share
SHARE

कोरोनावायरस की वजह से जापान के तट पर कुछ दिनों से निगरानी में चल रहे क्रूज डायमंड प्रिसेज में भारतीय चालक दल के 160 और आठ भारतीय यात्री फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें इस संकट से बचाने की मार्मिक अपील की है।एक निजी टीवी चैनल में चल रही वीडियो में दिखाया गया है कि चालक दल के सदस्यों में रसोइया का काम करने वाला व्यक्ति बिनय कुमार सरकार मुंह पर मास्क लगाए हुए है। वो हिंदी में पीएम मोदी और संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए कह रहा है कि भारतीयों को अन्य लोगों से फौरन अलग किया जाए।

व्यक्ति कह रहा है कि उनमें से किसी की भी कोरोनावायरस को लेकर जांच नहीं की गई है। इर्द-गिर्द मास्क लगाए पांच भारतीय भी खड़े हैं। वो अपील कर रहा है कि कैसे भी करके जितना जल्दी हो सके, उन्हें बचाया जाए। अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो क्या होगा। मैं भारत सरकार और पीएम मोदी जी से यह अनुरोध करना चाहता हूं कि कृपया हमें बाकी लोगों से अलग करवाएं और सुरक्षित घर वापसी करवाएं।

भारतीय दूतावास ने स्वीकार किया क्रू में कुछ भारतीय भी
टोक्यो में भारतीय दूतावास ने सोमवार को एक ट्वीट करके कहा कि इस बात की सूचनाएं हैं कि जहज पर भारतीय भी हैं। दूतावास ने कहा, कई क्रू और कुछ भारतीय यात्री इस क्रूज पर हैं और इन्हें कोरोनावायरस के संकट के चलते अलग थलग रखा गया है। ट्वीट में यह नहीं बताया गया है कि कुल भारतीयों की संख्या कितनी है।

जापान सरकार ने नहीं उतरने दिया क्रू को
जापान के योकोहामा बंदरगाह पर रोक कर रखे गए लग्जरी क्रू के यात्री और चालक दल के सदस्य पांच फरवरी से परेशान हैं। इस जहाज में काफी सारे लोगों के कोरोनावायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई। सोमवार को क्रू कप्तान के अनुसार जहाज में अब 137 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। इस जहाज में 3600 लोग सवार हैं।

ये जहाज बीस जनवरी को योकोहामा से चला था और 25 जनवरी को हांगकांग में एक यात्री इस जहाज से उतरा। दो फरवरी को जहाज को जानकारी मिली कि वह यात्री कोरोनावायरस से पीड़ित था। इसके बाद जहाज को तुरंत योकोहोमा वापस भेजा गया और पांच फरवरी से ये जहाज बंदरगाह पर अलग खड़ा हुआ है।

जापान स्वास्थ्य मंत्रालय जहाज पर मौजूद सभी लोगों की निगरानी कर रहा है। सभी को बचाव के लिए मास्क और अन्य उपकरण दिए गए हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक ये जहाज 19 फरवरी तक बंदरगाह पर अलग खड़ा रहेगा।

हमर दाऊ तो कमाल कर दिस…!, कुर्सी बचाने में रहे सफल, किसानों को साधा, पिता के बयान की गर्मी भी हुई ठंडी
कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी…. बीते 24 घंटे में मिले 41,806 केस… 581 की गई जान
भारत में कोरोना: टूटा अब तक का रिकार्ड… पिछले 24 घंटों में 70 हजार के करीब नए मामले…..संक्रमितों का आंकड़ा 28 लाख के पार
आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, टक्कर से लगी आग…. जिंदा जल गया एक ड्राइवर
Big Breaking: DG जेल की गला रेतकर हत्या, घर पर ही शव को जलाने की कोशिश, घटना से मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं-बच्चों की तस्करी, मुंबई सबसे आगे
Next Article आटा-चीनी के दाम ने इमरान के उड़ाए होश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?