ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल जीवन मिशन: हर घर में पहुंचे नल से जल…. केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ को 1,909 करोड़ रुपये का अनुदान…. गांव-गांव में हर घर को 2023 तक नल देने का लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जल जीवन मिशन: हर घर में पहुंचे नल से जल…. केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ को 1,909 करोड़ रुपये का अनुदान…. गांव-गांव में हर घर को 2023 तक नल देने का लक्ष्य

By @dmin
Published: June 12, 2021
Share
इंटकवेल यार्ड में आवश्यक मेंटेनेंस, कल पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित
इंटकवेल यार्ड में आवश्यक मेंटेनेंस, कल पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। हर घर में नल से शुद्ध पेय जल पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को ‘जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2021-22 के लिए अनुदान की राशि बढ़ा कर 1,908.96 करोड़ रुपए कर दी है। पिछले वर्ष केन्द्रीय अनुदान की यह राशि 445.52 करोड़ रुपए थी। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 453.71 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी भी कर दी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्य के आवंटन में चार गुना वृद्धि को मंजूरी प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ को भरोसा दिया है कि राज्य में प्रत्येक ग्रामीण घर में 2023 तक नल से शुद्ध पेय जल पहुंचाने के लिए उसे हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2019 को लाल किले की प्राचीर से घोषित जल जीवन मिशन का लक्ष्य देश के सभी ग्रामीण घरों को 2024 तक नल के जरिये शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराना है। इस मिशन को राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों की साझेदारी में चलाया जा रहा है। जल जीवन मिशन के लिए इस वित्त वर्ष में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि उपलब्ध है, जो गांव-देहात की पेय जल आपूर्ति परियोजनाओं पर खर्च की जानी है।
छत्तीसगढ़ में 12 फीसदी ग्रामीणों को मिल रहा नल का पानी
छत्तीसगढ़ में 19,684 गावों में रह रहे कुल 45.48 लाख परिवारों में से केवल 5.69 लाख ग्रामीण परिवारों (12.51 प्रतिशत) को ही नल से जल की आपूर्ति हो पा रही है। 15 अगस्त 2019 को ‘जल जीवन मिशनÓ के शुभारंभ के समय राज्य में 3.19 लाख ग्रामीण घरों (7.03 प्रतिशत) में ही नल जल कनेक्शन था। और, इन 21 महीनों के दौरान भी छत्तीसगढ़ में केवल 2.49 लाख (5.49 प्रतिशत) ग्रामीण घरों तक ही नए नल जल कनेक्शन पहुंचाए जा सके- जो धीमी गति के मामले में पूरे देश में दूसरे नंबर पर है। राज्य को ‘हर घर जलÓ बनने के लिए अभी शेष 39.78 ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शन पहुंचाना बाकी है।
22.14 लाख घरों में नल जल कनेक्शन देने की योजना
छत्तीसगढ़ के 5,530 गावों में नल जल कनेक्शन देने के लिए तो अब तक जल आपूर्ति संबंधी कार्य भी शुरू नहीं हुए हैं। हर घर जल बनने के लिए राज्य ने 2021-22 के दौरान 22.14 लाख घरों में नल जल कनेक्शन देने की योजना बनाई है, जबकि 2022-23 में 11.37 लाख घरों को तथा 2023-24 में शेष बचे 6.29 लाख घरों तक नल कनेक्शन से पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। पिछले वित्त वर्ष के दौरान छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन के तहत केवल 1.51 लाख नल जल कनेक्शन ही उपलब्ध करा पाया था। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस सिलसिले में राज्य के मुख्य मंत्री को पत्र कर छत्तीसगढ़ से आग्रह किया है कि ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शन देने के काम में तेज़ी लायी जाए तथा इस दिशा में हर गाँव में कार्य शुरू कर दिया जाए ताकि राज्य 2023 तक हर घर जल बन जाए।

Big News: ‘लोन वर्राटू’ अभियान का असर: तीन इनामी नक्सली सहित 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में शामिल होने का लिया फैसला
गोवा के पत्रकारों ने किया सरकार के प्लैगशिप योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों का अवलोकन
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं टीकाकरण में निभा रही हैं महती भूमिका, रजिस्ट्रेशन से लेकर वेरीफिकेशन तक का कर रही है काम
पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर वेदांता एल्युमीनियम ने 650वीं फ्लाई ऐश रेक की आपूर्ति के साथ सर्कुलर इकोनॉमी में दिया योगदान
छत्तीसगढ़ में खेलों की जिम्मेदारी संभालेंगे बड़े उद्योग, सरकार कर रही है तैयारी… जल्द होगी बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल बीएसपी का दावा: भिलाई टाउनशिप के पानी का रंग हुआ साफ…. गंगरेल के साफ रॉ वाटर आपूर्ति… अब टाउनशिप में मिलेगा साफ पानी
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises सीएम बघेल ने किया आईसीएआई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ… कहा- छत्तीसगढ़ चुनौतियों को चुनौती देने वाला राज्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?