ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जैन इंजीनियर्स सोसायटी शुरू कर रही भिलाई-दुर्ग चेप्टर, पांच मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जैन इंजीनियर्स सोसायटी शुरू कर रही भिलाई-दुर्ग चेप्टर, पांच मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

By Mohan Rao
Published: May 2, 2024
Share
जैन इंजीनियर्स सोसयटी का भिलाई चेप्टर
SHARE

भिलाई। अखिल भारतीय स्तर पर जैन इंजीनियर्स सोसायटी फांउडेशन के अन्तर्गत 28 विभिन्न शहरों में इस प्रकार के कार्य विगत 22 वर्षों से निरंतर किये जा रहे है। इसी कड़ी में 29वें चेप्टर के रूप में भिलाई-दुर्ग चैप्टर का शुभांरभ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 5 मई 2024 रविवार को सुबह 11 बजे से जैन भवन श्री दिगम्बर जैन मंदिर नेहरू नगर, भिलाई में होगा। शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत नवीन शाखा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव कोषाध्यक्ष एवं अन्य समितियों के प्रभारियों को उनके पद अनुरूप शपथ दिलाई जावेगी ।

शपथ ग्रहण समारोह में  जैन फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकरियों का आगमन भी हो रहा है। जिसमें इंदौर सेन्ट्रल जोन के चेयरमैन इंजी. देवेन्द्र सपना जैन, उपाध्यक्ष इंजी. शरद-विजया सेठी, भोपाल अध्यक्ष इंजी. सुनील-अनिता जैन, एवं अन्य कई स्थानों से इंजीनियर्स इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति व फांउडेशन के विगत कार्यों व कार्य प्रणाली पर अपना व्याख्यान देगें। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धीरज बाकलीवाल महापौर नगर निगम दुर्ग, मुनिश्री प्रमाणसागर जी द्वारा संचालित शंका समाधान कार्यक्रम के फेम संचालक पंडित सुदर्शन जैन गुणायतन का विशेष आतिथ्य प्राप्त हो रहा है।

75 से अधिक इंजीनियर्स ने किया पंजीयन
प्रेस वार्ता के दौरान जैन इंजीनियर्स सोसायटी के द्वारा बताया कि अब तक इस सोसायटी के अंतर्गत भिलाई-दुर्ग अंचल के 75 से अधिक इंजीनियर साथियों ने अपना पंजीयन करा लिया है। इस प्रकार शपथ ग्रहण समारोह में 200 से अधिक इंजीनियर एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थित देखी जा रही है। इस सोसायटी के अंतर्गत युवा व अनुभवी इंजीनियर साथियों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, लोककला संरक्षण, वृद्ध जनसेवा, नैतिक शिक्षा एवं करियर कांउसलिंग आदि कार्यों को प्रमुखता से संचालित कर जन सामान्य तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है, जिसका लाभ स्कूली बच्चों, बेरोजगार युवाओं व जरूरतमंद लोगों को मिल सकेगा।

इन इंजीनियर्स का होगा सम्मान
अंचल को विगत अनेक वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे इंजीनियर अरविंद-कनिका जैन (भिलाई इंजीनियरिंग कार्पोरेशन), इंजी. सुरेंद्र चंदा जैन (रिटायर्ड कार्यपालक निदेशक, भिलाई इस्पात संयंत्र), इंजीनियर धरमचंद-विमला लुनिया (पद्मनाभपुर), इंजीनियर सनत-मालती जैन (वैशाली नगर), इंजीनियर पन्ना लाल- स्नेहलता पारख (नेहरु नगर), इंजीनियर सुरेन्द्र कुमार-कुसुम जैन (से.नि. उपमहाप्रबंधक मेकांन) को नवीन शाखा में वरिष्ठ सलाहकार एवं संरक्षक के रूप में पदेन किया गया है साथ ही इनकी विशिष्ठ सेवाओं हेतु इन्हें सम्मानित किया जायेगा।

खेती-किसानी में आई तेजी: 10 लाख 42 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
40 की उम्र के बाद की शादी: प्रीति जिंटा से लेकर उर्मिला मातोडकर तक वो एक्ट्रेसेस जो 40 और 60 की उम्र में बनी दुल्हन
कलेक्टर की मानवीय पहल: ठंड में ठिठुरते लोगों को बांटे कम्बल
तबलीगी जमात के लापता सदस्यों को खोजने सघन अ‎भियान चलाया जाए: हाई कोर्ट
बीएसएफ जवानों की मौजूदगी में कांकेर के कुर्रेनार में हुआ वृहद पौधरोपण, लोगों में दिखा उत्साह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनें फिर से रद्द, पैसेंजर से लेकर यह एक्सप्रेस गाड़ियां होंगी प्रभावित
Next Article कुम्हारी बस हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिला इनाम, दुर्ग एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?