ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IT Raid : जूता कारोबारियों के पास मिले इतने रुपए… नोट गिनते-गिनते मशीने भी पस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

IT Raid : जूता कारोबारियों के पास मिले इतने रुपए… नोट गिनते-गिनते मशीने भी पस्त

By Mohan Rao
Published: May 19, 2024
Share
आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी रेड
SHARE

आगरा। आयकर विभाग ने शहर के तीन बड़े जूता कारोबारियों के यहां रेड मारी। रेड में इनके पास से इतनी रकम मिली कि मशीनों से गिनते गिनते अधिकारी थक गए। अब तक 40 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी मिली है। गिनती के लिए बैंकों से नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गई हैं। रात तक नोटों की गिनती जारी रही। रविवार सुबह भी आयकर की कार्रवाई जारी है।

आगरा शहर में आयकर विभाग ने शनिवार को एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर एकसाथ कार्रवाई की है। आयकर चोरी की सूचना पर आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने आगरा, लखनऊ, कानपुर के कर्मचारियों के साथ इन कारोबारियों के छह ठिकानों पर कार्रवाई की। इनमें बीके शूज के एमजी रोड स्थित प्रतिष्ठान और सूर्य नगर स्थित घर की तलाशी ली गई। जूते की ट्रेडिंग कर रही मंशु फुटवियर और बीके शूज के मालिक रिश्तेदार हैं और बीते कुछ सालों में ही बाजार में बड़ा नाम बन गए हैं। हरमिलाप ट्रेडर्स का शू मैटेरियल का काम है।

12 से ज्यादा टीमों ने की कार्रवाई
इन्वेस्टिगेशन विंग की 12 से ज्यादा टीमों ने कार्रवाई की। कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में जमीन में निवेश, सोने की खरीद की जानकारी भी मिली है। इनर रिंग रोड के पास कारोबारियों ने बड़ा निवेश किया है। लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और उनसे डाटा लिया गया है। रसीदें और बिल के साथ स्टॉक रजिस्टर की जांच में कई हैरान कर देने वाली जानकारियां मिली हैं। एक प्रतिष्ठान के संचालक ने अपने आईफोन का लॉक नहीं खोला। उसमें लेनदेन के कई राज छिपे हैं।

CG Crime : बेटे ने की टांगी मारकर पिता की हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद हुई वारदात
MIC Meeting: दुकानों की लीज नवीनीकरण के लिए लगी मुहर, तीसरी आंख से होगी बाजारों की निगरानी
छत्तीसगढ़ में पहली बार बनी आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक की मूर्ति, भिलाई के मूर्तिकार अंकुश ने किया निर्माण
आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक…. 15 साल का रिश्ता खत्म होने पर बोले- यह नए सफर की शुरुआत 
बैंक में छुट्टी होने पर भी खाते से निकलेगी ईएमआई, जमा होगी सैलरी, कल से लागू होगी नई व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती : इस साल अब तक 280 लापरवाह वाहन चालको के लायसेंस सस्पेंड
Next Article पंडरिया में बीस दिन से लापता बच्ची हुई रिकवर, विधायक रिकेश ने की थी पहल… परिजनों ने जताया आभार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?