ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंडरिया में बीस दिन से लापता बच्ची हुई रिकवर, विधायक रिकेश ने की थी पहल… परिजनों ने जताया आभार
Share
Notification Show More
Latest News
दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद
September 24, 2026
वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
September 24, 2026
शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
September 24, 2026
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय
September 24, 2026
ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद
September 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkawardha

पंडरिया में बीस दिन से लापता बच्ची हुई रिकवर, विधायक रिकेश ने की थी पहल… परिजनों ने जताया आभार

By Mohan Rao Published May 19, 2024
Share
विधायक रिकेश सेन
SHARE

एक पखवाड़े से माता-पिता लगा रहे थे थाना का चक्कर, पुलिस पर लगा था आरोपी को संरक्षण देने काआरोप

भिलाई। 20 दिन से अपनी नाबालिग बच्ची की तलाश में थाना और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट परेशान पंडरिया विधानसभा के किशुन गढ़ क्षेत्र के रहवासी माता-पिता के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन‌ का आज उनके क्षेत्र में दौरा इतना उपयोगी रहा कि ताउम्र विधायक की पहल से मिली राहत उन्हें याद रहेगी। आज चंद घंटों के भीतर न केवल उनकी बच्ची रायपुर से रिकवर कर उनके हवाले की गई बल्कि बच्ची को झांसा दे ले जाने वालों पर कवर्धा एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

आपको बता दें कि वैशाली नगर क्षेत्र के युवा विधायक रिकेश सेन आज कवर्धा से 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित डोंगरिया में संत शिरोमणी सेन जी महाराज के मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। लगभग दो हजार लोगों की मौजूदगी में किशुन गढ़ में समाज के ही एक दम्पति ने भीड़ के बीच अपने ही समाज के विधायक रिकेश को एक दरख्वास्त दिया। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े थे, उनकी 17 वर्षीया बच्ची किसी के बहकावे और झांसे की वजह से 28 अप्रैल को अचानक गायब हो गई। बच्ची के माता-पिता को इसका अंदेशा था कि उनकी नाबालिग बच्ची को एक युवक और उसके परिजनों ने ही बहला फुसलाकर घर से भगाया है। नतीजतन उन्होंने तत्काल पुलिस को खबर देते हुए संदिग्ध पर संदेह जताते हुए अपनी बच्ची सही सलामत लाने की इल्तिज़ा की लेकिन पंडरिया थाना के जिम्मेदार पुलिस कर्मी इस मामले में न केवल टालमटोल रवैया अपनाते रहे बल्कि बच्ची के माता-पिता ने आरोपियों को स्थानीय पुलिस वालों के संरक्षण का भी आरोप लगाया।

अपने फौरी एक्शन के छवि वाले युवा विधायक रिकेश ने तत्काल कवर्धा एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव को फोन लगा सारा माजरा उन्हें बताते हुए लापता बच्ची को सुरक्षित परिजनों के हवाले करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। एसपी डाक्टर पल्लव ने पंडरिया थाना को आड़े हाथों लेते हुए न सिर्फ फटकार लगाई बल्कि इस संवेदनशील मसले पर तत्काल टीम गठित कर सायबर युनिट मुखबीरों की मदद से राजधानी रायपुर से चंद घंटों के भीतर बच्ची को रिकवर कर परिजनों के हवाले किया। मामले की अग्रिम कार्रवाई थाना से की जा रही है। किशुनगढ़ के पीड़ित परिवार ने बताया कि वे एक पखवाड़े से मानसिक परेशानी झेल रहे थे। संबंधित थाना की पुलिस का रवैया उन्हें लगातार थाने का चक्कर लगाता रहा। आज विधायक रिकेश ने चंद घंटों के भीतर उनकी पहाड़ सी समस्या को हल करवा बड़ी राहत दी है जिसके लिए उन्होंने विधायक और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अभिषेक पल्लव को साधुवाद दिया है।

You Might Also Like

दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय

ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

Mohan Rao May 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IT Raid : जूता कारोबारियों के पास मिले इतने रुपए… नोट गिनते-गिनते मशीने भी पस्त
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: इन आंसुओं को बाल्टियों में भर लो

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?