ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑफिस में लगातार काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना है जरूरी, होंगे ये बड़े फायदे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ऑफिस में लगातार काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना है जरूरी, होंगे ये बड़े फायदे…

By Sonu Sahu
Published: December 24, 2022
Share
SHARE

ऑफिस में लगातार आठ से नौ घंटे बैठकर काम करने से परेशानियां होने लगती है। इसकी वजह से थकान होती है, काम करने की गति धीमी हो जाती है और मन भटकने लगता है। वहीं ऑफिस के दौरान ब्रेक लेकर इधर-उधर घूम लेने या बाहर की हरियाली देख लेने से आपको हल्का और फ्रेश फील होता है, फिर चाहें यह ब्रेक सिर्फ पांच मिनट का ही हो। आइए आज काम के बीच ब्रेक लेने के फायदे जानते हैं।

Contents
  • ध्यान लगाने में मिलती है मदद
  • तनाव कम करने में मददगार
  • ब्रेक से मिलती है राहत
  • मस्कुलोस्केलेटल विकारों के खिलाफ कारगर

ध्यान लगाने में मिलती है मदद

ऑफिस में लगातार काम करते रहने से हमारा शरीर थक जाता है, जिसकी वजह से ध्यान भटकने लगता है। ऐसे में मजह पांच मिनट का ब्रेक मिलने से शरीर को रिलैक्स मिलता है और मूड फ्रेश होता है। इसके बाद दोबारा काम की शुरुआत करने से काम बेहतर होगा क्योंकि अब आपका ध्यान पूरी तरह से काम पर रहेगा और दिमाग भी काम पर लगा रहेगा। ब्रेक के दौरान चाय पीकर भी मूड फ्रेश किया जा सकता है।

तनाव कम करने में मददगार

जब कोई व्यक्ति काम के दौरान तनाव महसूस करता है तो काम की गति अपने आप धीमी हो जाती है। इसके अलावा तनाव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमारे काम के मनोबल, प्रेरणा और प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। जब भी तनाव महसूस करें, तो पांच मिनट का ब्रेक लेकर शरीर को स्ट्रेच कर लें और फिर गहरी सांस लें। इससे बेहतर महसूस होगा। इसके अलावा चॉकलेट या चाय के सेवन से भी तनाव कम किया जा सकता है।

ब्रेक से मिलती है राहत

ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारी अपनी छुट्टी के एक दिन पहले रिलैक्स होकर काम करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें खुशी होती है कि अगले दिन वो घर पर बैठकर आराम कर सकते है या दोस्तों के साथ एन्जॉय करेंगे। वहीं अगर रोजाना काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेकर काम किया जाए तो स्ट्रेस नहीं होगा और कर्मचारी खुशी-खुशी काम करेंगे। इसके बाद खुशी से काम करने के लिए एक दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मस्कुलोस्केलेटल विकारों के खिलाफ कारगर

मस्कुलोस्केलेटल विकार शरीर की मांसपेशियों, नसों या जोड़ों की चोटों से होता है। देर तक काम करने से लंबे समय तक खराब मुद्रा में बैठना, खड़े होने या अजीब स्थिति में रहने से इन विकारों का खतरा बढ़ जाता है और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। छोटे ब्रेक लेने से मस्कुलोस्केलेटल विकारों के विकास की संभावना कम हो सकती है क्योंकि ब्रेक लेने से आपकी मुद्रा में सुधार हो सकता है।

भिलाई में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ… 55% छूट के साथ मिलेगी दवाई, 1 घंटे में ही 6400 रुपए की हुई खरीदी
मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक: अतिशेष धान के विक्रय के लिए निर्धारित की गई दरें…. जाने क्या होंगी दरें
पेमेंट वहीं से लो, काम हमारे लिए करो, क्यों कही केजरीवाल ने यह बात…
जल्द बनेगी भिलाई 3 से पुरैना की सड़क… पुरैना के श्रमिकों के बैठने गार्डन में लगेगा चेयर… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया 44 विकास कार्यों का भूमिूपजन
किसानों को ट्रैक्टर रैली के लिए मिली सशर्त अनुमति… पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इलेक्ट्रिक मसल्स स्टिमुलेशन: ये है इस वर्कआउट की महत्वपूर्ण बातें…
Next Article बड़ा हादसा: 40 फुट गहरी खाई में गिरी कार, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत बड़ा हादसा: 40 फुट गहरी खाई में गिरी कार, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?