नई दिल्ली (एजेंसी)। इसरो ने मोबाइल फोन से लेकर टीवी तक के सिग्नलों के स्तर को सुधारने के लिए कम्युनिकेशन सैटेलाइट सीएमएस-01 को पीएसएलवी सी50 रॉकेट से लॉन्च कर दिया है। बृहस्पतिवार दोपहर सैटेलाइट को चेन्नई से 120 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लांच पैड से रवाना किया गया। इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवन ने जानकारी दी कि क्कस्रुङ्क-ष्ट50 पूर्वनिर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया है।
इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने बताया कि पीएसएलवी सी50 ने सीएमएस 01 संचार उपग्रह को सफलतापूर्वक पूर्वनिर्धारित कक्षा में पहुंचा दिया है। उपग्रह अच्छी तरह काम कर रहा है। अगले चार दिनों में निर्दिष्ट स्लॉट पर पहुंच जाएगा। कोरोना संकट के बीच इसरो की टीम ने इस उपग्रह के लिए खुद को सुरक्षिति रखते हुए बहुत कड़ी मेहनत की है।
पृथ्वी की सबसे दूरस्थ कक्षा में होगा स्थापित
सीएमएस-01 को पृथ्वी की कक्षा में सबसे ऊंचे या दूसरे शब्दों में कहें तो 42,164 किलोमीटर के सबसे दूरस्थ बिंदु पर स्थापित किया जाएगा। इस कक्षा में स्थापित होने पर यह सैटेलाइट पृथ्वी के चारों तरफ उसी की गति से घूमेगा और पृथ्वी से देखे जाने पर आकाश में एक जगह खड़े होने का भ्रम देगा।




