ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दोनों ही मुझे प्यार करती हैं, नहीं दे सकता धोखा… और बस्तर के इस दिलवाले ने एक ही मंडप के नीचे दो युवतियों के साथ की शादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दोनों ही मुझे प्यार करती हैं, नहीं दे सकता धोखा… और बस्तर के इस दिलवाले ने एक ही मंडप के नीचे दो युवतियों के साथ की शादी

By @dmin
Published: January 7, 2021
Share
दोनों ही मुझे प्यार करती हैं, नहीं दे सकता धोखा… और बस्तर के इस दिलवाले ने एक ही मंडप के नीचे दो युवतियों के साथ की शादी
दोनों ही मुझे प्यार करती हैं, नहीं दे सकता धोखा… और बस्तर के इस दिलवाले ने एक ही मंडप के नीचे दो युवतियों के साथ की शादी
SHARE

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शादी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां रहने वाले एक युवक ने एक ही मंडप के नीचे अपनी दो गर्लफ्रेंड्स के साथ शादी रचा ली। वह दोनों के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था। पांच जनवरी को हुए शादी समारोह में 500 मेहमान शामिल हुए। चंदू मौर्य के इस शादी समारोह का इन्विटेशन कार्ड और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चंदू का कहना है कि चूंकि, दोनों ही उससे प्यार करती थीं, इसलिए वह किसी एक को धोखा नहीं दे सकता था। दरअसल, यह सबकुछ तीन साल पहले शुरू हुआ था, जब 24 वर्षीय चंदू मौर्य टोकापल इलाके में बिजली के खंबे गाडऩे गया हुआ था। वहां उसकी मुलाकात 21 साल की सुंदरी कश्यप से हुई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

दोनों ने मोबाइल फोन खरीदकर बातचीत शुरू कर दी और इसी दौरान उनका शादी करने का भी प्लान बन गया। एक साल के बाद, 20 वर्षीय युवती हसीना बघेल चंदू के गांव पहुंची। वहां वह अपने रिश्तेदार की शादी अटैंड करने के लिए आई हुई थी। इस बार फिर से वही हुआ, जोकि पहले हुआ था। हसीना ने चंदू को देखा और देखते ही उसे प्यार हो गया। जब हसीना ने चंदू से प्यार का इजहार किया, तो उसने बता दिया कि वह एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में है, लेकिन हसीना ने टेलीफोन के जरिए रिलेशनशिप रखने की बात की। चंदू ने बताया, कि ‘हसीना और सुंदरी, दोनों की एक-दूसरे से पहचान हो गई और उन्हें मेरे साथ रिलेशनशिप रखने में कोई आपत्ति नहीं हुई। हम लोग फोन पर ही बातचीत करते थे कि इसी बीच एक दिन हसीना मेरे घर आई और रहना शुरू कर दिया।
वहीं, जब सुंदरी को पता चला कि हसीना चंदू के साथ घर पर रहने लगी है तो उसने भी कुछ ऐसा ही किया। इसके बाद से ही तीनों एक परिवार की तरह घर में रहने लगे। बता दें कि चंदू के घर वालों के पास दो एकड़ जमीन है, जिसपर वे खेती करते हैं। कुछ महीने बीतने के बाद, गांववालों ने चंदू से लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। इसके बाद ही, चंदू ने दोनों से एक साथ शादी करने का फैसला किया।

दोनों करती हैं मुझसे प्यार, नहीं दे सकता धोखा
चंदू ने आगे बताया, ‘लोगों के सवालों से दुखी हो गया था। मैंने दोनों से शादी करने का फैसला किया, क्योंकि दोनों ही मुझे प्यार करती हैं। मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता था। दोनों ने भी यह तय किया कि वे हमेशा मेरे साथ रहेंगी। शादी समारोह में तकरीबन 500 लोग शामिल हुए। चंदू ने बताया कि हसीना के परिवारवाले शादी समारोह में आए थे, लेकिन सुंदरी के घरवाले नहीं आए। सुंदरी का मानना है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब उसके घरवाले भी मान जाएंगे। उसने कहा, ‘दोनों (माता-पिता) मुझसे खुश नहीं हैं, लेकिन यह बदलेगा। हसीना और मैं, दोनों ही चंदू के साथ खुश हैं और हमेशा साथ में ही रहेंगे।

इंतजार खत्म: आज होगा तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का 48000 करोड़ रुपये का सौदा
मंत्रीपरिषद की बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय… शासकीय विभागों द्वारा खरीदी जाएंगी लघु वनोपज संघ द्वारा निर्मित उत्पाद
भिलाई में भी तैयार होगा बीपीओ, 1500 लोगों को रोजगार देने की तैयारी… विधायक देवेन्द्र व महापौर ने देखा स्पॉट
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल में आई रोशनी की नई किरण, ‘नियद नेल्ला नार योजना’ से पुसकोंटा को मिली विकास की सौगात
सेक्टर 7 में भगवान शिव की महाआरती में शामिल हुए विधायक देवेंद्र, महादेव का किया रुद्राभिषेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल शासकीय कर्मचारियों को जनवरी माह में ही मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि तथा एरियर्स का लाभ
Next Article Union Health Minister said in GOM meeting जल्द ही पूरे देश में शुरू हो जाएगा कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का काम, यात्री विमान भी बनेंगे सारथी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?