ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इसरो की सफलता: नौ कस्टमर सैटेलाइट और ईओएस-01 उपग्रह लॉन्च…. प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इसरो की सफलता: नौ कस्टमर सैटेलाइट और ईओएस-01 उपग्रह लॉन्च…. प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

By @dmin
Published: November 7, 2020
Share
ISRO Success: Nine Customer Satellites and EOS-01 Satellite Launch
ISRO Success: Nine Customer Satellites and EOS-01 Satellite Launch
SHARE

बंगलूरू (एजेंसी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-01 (Earth Observation Satellite EOS-01) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। पहले से तय समय दोपहर 3.02 बजे से 10 मिनट की देरी से हुई इस लॉन्चिंग में नौ विदेशी कस्टमर सैटेलाइट को भी लॉन्च किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस सफल लॉन्चिंग के लिए इसरो को बधाई दी है। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा मैं इसरो और भारत के अंतरिक्ष उद्योग को पीएसएलवी-सी49/ईओएस-01 अभियान की सफल लॉन्चिंग के लिए बधाई देता हूं। हमारे वैज्ञानिकों ने समय सीमा पूरी करने के लिए कई बाधाओं को पार किया।
इन उपग्रहों को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी49 से इसके 51वें अभियान में प्रक्षेपित किया गया। लॉन्चिंग की उलटी गिनती शुरू करते हुए इसरो ने शुक्रवार को कहा था कि इस उपग्रह का उपयोग कृषि, वन्य और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किया जाएगा। इसरो ने कहा है कि ईओएस-01 कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन सहायता में प्रयोग किए जाने वाला एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है। संगठन ने बताया है कि दूसरे देशों के उपग्रहों को अंतरिक्ष विभाग के न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के साथ वाणिज्यिक समझौते के तहत लॉन्च किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार ईओए-01 सफलतापूर्वक पीएसएलवी-सी49 के चौथे चरण से अलग होकर ऑर्बिट में पहुंच गया है। अन्य नौ विदेशी कस्टमर सैटेलाइट भी अलग होकर अपने निर्धारित ऑर्बिट में पहुंचा दिए गए हैं। पीएसएलवी-सी49/ईओएस-01 अभियान की उलटी गिनती शुक्रवार दोपहर 1.02 बजे शुरू हुई थी। 
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच इसरो का यह इस साल का पहला अभियान है। सैटेलाइट लिफ्टऑफ पहले शनिवार दोपहल तीन बजकर दो मिनट तय था। लेकिन, वाहन के मार्ग में कुछ अवरोध आने की वजह से इसे 10 मिनट की देरी से प्रक्षेपित करना पड़ा। ईओएस-01 के साथ लॉन्च किए गए नौ विदेशी कस्टमर सैटेलाइटों में से एक लिथुआनिया, चार लग्जमबर्ग और चार संयुक्त राज्य अमेरिकी की हैं। पीएसएलवी-सी49 ने यहां 26 घंटे के काउंटडाउन के बाद दोपहर 3.12 बजे लिफ्टऑफ किया और हर 20 मिनट के अंतराल पर हर सैटेलाइट को उसके ऑर्बिट में भेजा।

देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- लॉकडाउन भले खत्म हो गया, लेकिन अभी नहीं गया है वायरस
विधायक रिकेश ने अपने चार माह का मानदेय मानव सेवा के लिए किया समर्पित, नेहरू नगर गुरुद्वारे को दी ई-रिक्शा
कोविड संक्रमण को रोकने सतत निगरानी और सजगता जरूरी: मंत्री डॉ. टेकाम
CG Breaking : केजरीवाल के खिलाफ राजधानी में दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस, एम्स के डॉक्टर को बनाया ठगी का शिकार
हटरी बाजार में पहली बार बना मल्टी डिलक्स प्रसाधन…. महापौर ने किया मल्टी डिलक्स प्रसाधन का लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 26 # 07 November 2020
Next Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया पूर्णिया में वोटिंग के बीच कुख्यात बिट्टू सिंह के भाई की हत्या, जा रहे थे वोट डालने
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?