ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ISRO: स्पेस स्टेशन और चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की महत्वकांक्षी योजना पर सही दिशा में हो रहा काम-वीरमुथुवेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

ISRO: स्पेस स्टेशन और चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की महत्वकांक्षी योजना पर सही दिशा में हो रहा काम-वीरमुथुवेल

By Om Prakash Verma
Published: February 10, 2024
Share
ISRO: स्पेस स्टेशन और चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की महत्वकांक्षी योजना पर सही दिशा में हो रहा काम-वीरमुथुवेल
ISRO: स्पेस स्टेशन और चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की महत्वकांक्षी योजना पर सही दिशा में हो रहा काम-वीरमुथुवेल
SHARE

उदगमंडलम (एजेंसी)। अंतरिक्ष में ‘स्पेस स्टेशन’ की भारत की महत्वकांक्षी योजना पर चंद्रयान-3 निदेशक पी वीरमुथुवेल ने शनिवार को कहा कि 2035 तक भारत का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को भेजने की महत्वकांक्षी योजना पर सही दिशा में काम हो रहा है। पीएम मोदी और इसरो अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि ये बहुत महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं, जो इसरो ने शुरू की हैं और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।

चंद्रयान-3 ने चंद्र दिवस पूरा किया- वीरमुथुवेल
चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के प्रोपल्शन मॉड्यूल को पृथ्वी की कक्षा में वापस लाने में इसरो की सफलता पर वीरमुथुवेल ने कहा कि जहां तक चंद्रयान-3 का सवाल है। लैंडर और रोवर मिशन ने सफलतापूर्वक एक चंद्र दिवस पूरा किया। इसरो वैज्ञानिक ने कहा कि हमने सफलतापूर्वक हॉप ऑन प्रयोग पूरा किया, जिसमें हमने उसी इंजन का उपयोग किया। जहां हम उतरे थे और फिर से हमने एक पृथ्वी दिवस के लिए पेलोड का संचालन किया। उन्होंने कहा कि हम प्रोपल्शन मॉड्यूल को पृथ्वी की कक्षा में वापस ले आए क्योंकि हमें प्रोपल्शन मॉड्यूल में कुछ प्रणोदक उपलब्ध थे और हमने इसे चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक लाकर (अपनी क्षमता) प्रदर्शित किया। प्रणोदन मॉड्यूल, जिसे चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करनी थी, ने सभी मिशन उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

इनसैट-3डीएस 17 फरवरी को करेंगे लॉन्च
इस बीच, गुरुवार को इसरो ने श्रीहरिकोटा लॉन्चिंग क्षेत्र पर ‘इनसैट-3डीएसÓ को तैनात कर दिया है। 17 फरवरी को शाम 5:30 बजे इस उपग्रह को प्रक्षेपित किया जाएगा। गौरतलब है कि इस उद्देश्य मौसम विज्ञान और आपदा चेतवानी की जानकारी उपलब्ध कराना है। यह पूरी तरह से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है। दूसरी ओर, भारत के अंतरिक्ष नियामक इन-स्पेस ने गुरुवार को कहा कि अगले 14 महीनों में करीब 30 उपग्रहों के प्रक्षेपण की तैयारी चल रही है। इसमें सात मिशन गगनयान से जुड़े होंगे।

CG News : बलरामपुर के सरकारी स्कूल कैंपस में तीन बच्चियों को लगा करंट, एक छात्रा की मौत
डब्ल्यूएचओ बार-बार दिखा रहा गलत नक्शा, भारत ने तीसरी बार दी चेतावनी-फौरन सुधारें गलती
प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया को मरवाही उपचुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी…. लोहारी सेक्टर का अतिरिक्त प्रभार
अतिक्रमण पर लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त, नाले की जमीन पर बने 60 फीट लंबा अपार्टमेंट की दीवार को ढहाया
लोहे की छड़ी से कपड़े उतारने के दौरान करंट की चपेट में आने से नाबालिग की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांसाबेल में बनेगा मिनी स्टेडियम निर्माण और पर्यटन स्थल तुर्रीघाट और मुक्तिधाम का होगा सौंदर्यीकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article जशपुर में धनुर्विद्या को दी जाएगी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री साय ने कहा पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण खेलों से रहा दूर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?