ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Israel-Hamas war : अब तक 500 से ज्यादा की मौत, इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने कहा- मलबे में बदल देंगे हमास के ठिकाने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Israel-Hamas war : अब तक 500 से ज्यादा की मौत, इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने कहा- मलबे में बदल देंगे हमास के ठिकाने

By Mohan Rao
Published: October 8, 2023
Share
इस्राइल-हमास युद्ध
SHARE

यरुशलम। फिलीस्तीन के आतंकी संगठन हमास के हमलों में इस्राइल में दहशत का माहौल है। इस्राइल और फिलीस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को हमास की तरफ से अचानक किए गए हमलों में इस्राइल के 300 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं इस्राइल की ओर से पलटवार में गाजा पट्टी से करीब 250 मौतों की बातें सामने आ रही हैं। हमलो के बीच अमेरिका-भारत समेत कई देशों ने इस आतंकी हमले की निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइल पर हमलों के मद्देनजर उसे आठ अरब डॉलर की आपात मदद मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।

बता दें हमास ने गाजा से शनिवार की सुबह अचानक थोड़े-थोड़े अंतराल पर इस्राइली शहरों पर ताबड़तोड़ करीब 5,000 रॉकेट दागे। यही नहीं, हमास के बंदूकधारी इस्राइली शहरों में भी घुस गए और कुछ सैन्य वाहनों पर कब्जा कर हमले किए। कई इस्राइली सैनिकों को बंधक भी बना लिया है। इस बीच, आगबबूला इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आतंकवादी संगठन के सभी ठिकानों को नष्ट करने का संकल्प लिया है। उन्होंने गाजा के सभी लोगों को तुरंत शहर छोड़ने की चेतावनी दी और कहा कि देश हमास को खत्म करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगा।

नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) घर-घर जाकर आंतकवादियों का सफाया कर रहे हैं। इस्राइली पीएम ने हमले के दिन को काला दिन बताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘आईडीएफ हमास से जुड़े लोगों को खत्म करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगा। हम उनका सफाया कर देंगे। इस्राइल और यहां के लोगों को जिन हालातों का सामना करना पड़ रहा उसका जोरदार बदला लेंगे।

पीएम ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘उन सभी स्थानों पर जहां हमास के लोग तैनात हैं, छिपे हुए हैं और जिन शहरों में काम कर रहे हैं। उन सभी ठिकानों को हम मलबे में बदल देंगे। उन्होंने गाजा के निवासियों से कहा, मैं फिर से कह रहा हूं कि यहां से तुरंत चले जाओ क्योंकि हम अब हर जगह जबरदस्ती कार्रवाई करेंगे।उन्होंने कहा, इस समय हमारी सेना आतंकवादियों को ढूंढ-ढूंढकर बाहर निकाल रहा है। नेतन्याहू ने उन परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की, जिनके प्रियजनों की निर्मम हत्या कर दी गई।

आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव… भूतेश्वरनाथ से जतमई-घटारानी तक हर कदम पर अद्भुत एहसास
नक्सलवाद के खात्मे की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, सीएम साय बोले- मार्च 2026 तक प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा
कृषि मंत्री निवास में धूमधाम और पारंपरिक अंदाज में मनाया पोरा तिहार
नए साल पर अच्छी खबर: देश में दम तोड़ रहा है कोरोना…. 6 महीने में सबसे कम केस
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंटकर राज्यपाल सुश्री उइके ने छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident : अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत और एक घायल
Next Article आदित्य एल -1 पर बड़ा अपडेट : इसरो ने बताया कैसे काम कर रहा है हमारा अंतरिक्ष यान… दो सितंबर को हुआ था लॉन्च

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?