ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इरफान पठान ने बताया कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है प्लेऑफ में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

इरफान पठान ने बताया कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है प्लेऑफ में

By @dmin
Published: October 20, 2020
Share
इरफान पठान ने बताया कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है प्लेऑफ में
इरफान पठान ने बताया कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है प्लेऑफ में
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। टीम इंडिया के पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में अब भी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। पहले 10 मैचों में सीएसके की टीम सात मैचों में हार झेल चुकी है और अब उसे चार मैच और खेलने हैं। सोमवार को सीएसके को राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हराया, जिसके बाद से टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो चुकी है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर महज 125 रन बनाए, जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 17.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इरफान पठान ने कहा कि टीम धोनी के पास ऐसी टीम है, जो अभी भी इस टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है। पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘अगर कोई टीम है जो सातवें-आठवें नंबर से टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है, तो वो टीम सीएसके की है। सीएसके को पता है कि खिलाड़ियों को कैसे हैंडल करना है, वो खिलाड़ियों को काफी कंफर्ट देते हैं। मैं उस टीम का 2015 में हिस्सा रह चुका हूं, उनके लिए खिलाड़ी काफी महत्व रखते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस फ्रेंचाइजी को 21-22 सालों से क्रिकेट चलाना आता है। चेन्नई लीग में भी वे ऐसे ही टीम चलाते हैं। यहां बात सिर्फ खिलाड़ियों की होती है। आप जाइये खेलिए और हम आपको बैक करेंगे।’ सीएसके का यह आईपीएल का 11वां सीजन है और अगर टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंचती है, तो यह पहला मौका होगा, जब सीएसके की टीम अगले राउंड तक नहीं पहुंचेगी। इरफान पठान ने कहा, ‘हमें पता है सीएसके की टीम सालों से बहुत अच्छी रही है, इस साल टीम में हरभजन सिंह और सुरेश रैना के नहीं होने से फर्क पड़ा है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए। लेकिन हमें अब भी उम्मीद है क्योंकि उनके पास धोनी की रूप में अच्छा कप्तान है, वह मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से टीम को निकाल सकते हैं।’ सीएसके को अपना अगला मैच शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। 

टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत
जनता की आस्था ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति : सीएम साय ने कहा- दो वर्ष की सेवा यात्रा छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित
छत्तीसगढ़ में ईडी रेड पर सीएम बघेल के बयान पर दुर्ग सांसद, बोले- कैसे देंगें बढ़ा हुआ डीए
वन होम वन ट्री: महाअभियान से जुडे हजारों हाथ… पौधा लेने जन समूह की लगी कतार… आयुक्त व एल्डरमेन ने बताए पौध के लगाने तरीके
CG Politics: अपने ‘रिस्क’ पर टिकट चाहते हैं विधायक, कांग्रेस ने अपने कई विधायकों को साफ कह दिया- आपकी स्थिति ठीक नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Strict action by CM Shivraj on viral video case: FIR against 11 people including Digvijay Singh पंजाब विधानसभा में केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ पेश किया गया बिल, कैप्टन ने कहा- एक्ट को वापस ले सरकार
Next Article For sand supply, the Department of Minerals approved 107 sand storage permits रेत आपूर्ति के लिए खनिज विभाग ने की 107 रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत: अब घटेंगी प्रदेश में रेत की कीमतें

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?