ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IRCTC Fraud : टिकट का स्टेटस जानने आईआरसीटीसी को ट्वीट करना पड़ा भारी, महिला के खाते से पार हो गए 64 हजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

IRCTC Fraud : टिकट का स्टेटस जानने आईआरसीटीसी को ट्वीट करना पड़ा भारी, महिला के खाते से पार हो गए 64 हजार

By Mohan Rao
Published: January 3, 2023
Share
Fraud Image
SHARE

मुंबई। यहां की एक महिला आईआरसीटीसी के नाम पर जालसाजी का शिकार हो गई। रेलवे की टिकट का स्टेटस जानने के लिए आईआरसीटीसी को ट्विटर पर टैग करना महिला को भारी पड़ गया। ठग ने महिला से दो रुपए का ट्रांजेक्शन कराया और खाते से 64 हजार रुपए पार कर दिए। महिला को जब पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई तब उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दरअसल महिला ने 14 जनवरी को यात्रा के लिए टिकट बुक कराया था। इनका टिकट आरएसी है और इसका करेंट स्टेटस जानने के लिए महिला ने आईआरसीटीसी के ट्विटर पर टिकट की जानकारी साझा कि। महिला मुंबई के विले पार्ले की रहने वाली है। महिला ने तो अपना टिकट व अन्य जानकारी साझा कर दिया इसका फायदा ठग ने उठाया।

बताया जा रहा है इसके बाद महिला के मोबाइल पर फोन आया ओर कॉलर ने खुद को आईआरसीटीसी के कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया। उसने टिकट की जानकारी अपड़ेट करने के नाम पर महिला को झांसे में लिया। महिला भी उसके झांसे में आ गई। इसके बाद कॉलर ने कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है उसमें दो रुपए का ट्रांजेक्शन करना है। महिला ने लिंक को क्लिक किया और जानकारी भरने लगी। इस बीच महिला के खाते से 64,011 रुपए पार हो गए। जैसे इसका मैसेज महिला के मोबाइल पर आया उसने कॉलर को फोन लगाया लेकिन फोन बंद हो चुका था। इसके बाद महिला विले पार्ले थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है।

युवाओं को पार्टी से जोड़ने भाजयुमो भिलाई ने निकाली रथयात्रा, सांसद विजय बघेल ने दिखाई हरी झंडी
Gustakhi Maaf: रुख से हट रहा नकाब आहिस्ता-आहिस्ता
नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होनी है बैठक
कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की आधी आबादी को दोनों डोज लगे
Chhattishgarh : सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से छत्तीसगढ़ में टूटी नक्सलियों की कमर, सुकमा के इस गांव में बंद हुई ‘लगान’ वसूली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बहन को लात जूतों से पीट रहा था जीजा, नाबालिग ने कुल्हाड़ी से किया वार… मौके पर मौत
Next Article एक फोन कॉल और घर बैठे मिलेगा पैन कार्ड, सरकार की इस योजना से लोगों को मिल रहा लाभ एक फोन कॉल और घर बैठे मिलेगा पैन कार्ड, सरकार की इस योजना से लोगों को मिल रहा लाभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?