ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल का नया शेड्यूल : 17 मई से शुरु होगा, 3 जून को फाइनल… इन 6 स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

आईपीएल का नया शेड्यूल : 17 मई से शुरु होगा, 3 जून को फाइनल… इन 6 स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच

By Mohan Rao
Published: May 13, 2025
Share
आईपीएल
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत पाक के बीच तनाव को देखते हुए एक सप्ताह के लिए सस्पेंड आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल जारी हो गया है। बीसीसीआई ने सोमवार देर रात नए शेड्यूल की घोषणा की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बताया है कि बाकी मुकाबलों का आयोजन 17 मई से शुरू होगा, वहीं फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए 6 मैदानों का चयन किया गया है। नए शेड्यूल अनुसार अभी 17 मैच बाकी हैं।

सरकार, सुरक्षा एजेंसियों और सभी साझेदारों से सलाह लेने के बाद बीसीसीआई ने 17 मई से टूर्नामेंट को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। नए शेड्यूल में 2 दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे, जिनके लिए रविवार का दिन चुना गया है। टूर्नामेंट दोबारा शुरू होने पर पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. बाकी 17 मैचों के लिए जिन शहरों को चुना गया है, उनके नाम जयपुर, बेंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद हैं।

ऑरिजिनल शेड्यूल के मुताबिक प्लेऑफ स्टेज 20 मई से शुरू होने वाला था। अब नए शेड्यूल अनुसार प्लेऑफ चरण 29 मई से शुरू होगा। पहला क्वालीफायर 29 मई को खेला जाएगा। एलिमिनेटर मैच 30 मई, दूसरा क्वालीफायर 1 जून और फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा। प्लेऑफ मुकाबलों के लिए वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी। लीग स्टेज का आखिरी मैच 27 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में RCB और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। रविवार, 18 मई को दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के समय राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स और शाम के मैच में दिल्ली कैपिटल्स और जीटी आमने-सामने होंगे। 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच खेला जा रहा था, जिसे सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया था। BCCI ने उसके कुछ समय बाद खुलासा किया कि भारत-पाक तनाव के चलते आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड किया जा रहा है।

यह है नया शेड्यूल

मुख्यमंत्री साय ने 329 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
रेत के अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, पनडुब्बी नुमा मशीन व चेन माउन्टेन, दो हाईवा व तीन ट्रैक्टर जब्त
भारत निर्वाचन आयोग नई पहल : निर्वाचन प्रबंधन व मतदाता सुविधा में सुधार… 21 बिंदुओं में समझे पूरी बात
किसान आंदोलन पर लगातार बढ़ रहा विदेशी दखल, अब संयुक्त राष्ट्र की नसीहत
प्रगति यात्रा में विधायक देवेंद्र ने सेक्टर-8 में लगाई सौगातों की झड़ी, अब देर रात तक रहेंगे लोगों के बीच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार
Next Article कातिल माँ : तांत्रिक के झांसे में आकर शादी के 14 साल बाद हुए दो साल के मासूम को नहर में फेंका, बोला-तुम्हारा बेटा जिन्न का बच्चा है कातिल माँ : तांत्रिक के झांसे में आकर शादी के 14 साल बाद हुए दो साल के मासूम को नहर में फेंका, बोला-तुम्हारा बेटा जिन्न का बच्चा है
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?