ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रगति यात्रा में विधायक देवेंद्र ने सेक्टर-8 में लगाई सौगातों की झड़ी, अब देर रात तक रहेंगे लोगों के बीच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

प्रगति यात्रा में विधायक देवेंद्र ने सेक्टर-8 में लगाई सौगातों की झड़ी, अब देर रात तक रहेंगे लोगों के बीच

By Mohan Rao
Published: August 21, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव की प्रगति यात्रा
SHARE

भिलाई। ​भिलाई नगर​ विधायक देवेंद्र यादव प्रगति यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के तीसरे दिन सोमवार को सेक्टर 8 में प्रगति यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान विधायक श्री यादव ने वार्ड के नागरिकों को कई बड़ी सौगात दी। सेक्टर 8 में शुद्ध वाटर आर एटीएम लगाया जाएगा। इसके अलावा यहां बैडमिंटन कोर्ट का ​निर्माण भी किया जाएगा।

जगह-जगह विकास कार्यों का​ भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। ​इस दौरान​ वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों को हाथों से ही सभी विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। विधायक श्री यादव खुद वरिष्ठ नागरिकों व माताओं को बैठने के लिए कुर्सी दिए और वे खुद नीचे दरी में बैठे। विधायक की इस ​विनम्र को देख कर लोग भाव विभोर हो गए। सेामवार को करीब 4 बजे विधायक यादव सबसे पहले सेक्टर 8 बैंक कालोनी पहुंचे। विधायक को देख लोगों की भीड़ लग गई थी। लोगों ने कहा कि पहली बार ​देख रहे है कि कोई ​विधायक खुद चलकर जनता के घर पहुंच रहा है। क्षेत्र के लोगों में इतनी खुशी थी कि ​लोग फूले नहीं समा रहे थे।

इन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ
सड़क 52 में बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। जिसका आज ​भूमिपूजन किया गया। वीर हनुमान मंदिर भूमिपूजन एवं लोकार्पण, एसपीए एनपीए पेवर ब्लाक लगाया जाएगा। सड़क 45 के समीप बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। उडि़या समाज टीन शेड, बाजार में वाटर एटीएम, सड़क 2 और 3 के बीच में बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया गया। सड़क 5,6 के मध्यम बॉलीबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया गया।

रात में 10 बजे तक करेंगे पैदल यात्रा
विधायक श्री यादव लगातार पैदल यात्र कर रहे है। सोमवार को प्रगति यात्रा का तीसरा दिन रहा। पहले वे 10 किलोमीटर सेक्टर 9 की पदयात्रा कर चुके है।  इसके बाद 15 किलोमीटर की पद यात्रा सेक्टर 7 में किए। सोमवार को सेक्टर 8 में 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा किए। शाम को 4 बजे से यात्रा शुरू हुई। जो सड़क 52 से होते हुए सड़क 53, वीर हनुमान मंदिर एनपीए रोड से सड़क 45 होते हुए उडिया मंच की ओर से सड़क 16, फिर मार्केट एरिया, सड़क 12,13, 10,9 से सड़क 25 से 35 तक पद यात्रा किए। यहां रात में करीब साढ़े 8 बजे वार्ड के युवाओं, वरष्ठि नागरिकों के साथ बैठक हुई। शहर के विकास को लेकर लंबी चर्चा की गई। इसके बाद सड़क 29, 2,3 होते हुए बीएनएस स्कूल में वार्ड के सम्मानित नागरिकों के साथ रात्रि का भोजन किया और यात्रा का समापन किया गया।

लोग समझदार है, मेरा बस इतना निवेदन है 100 प्रतिशत मतदान करें
भिलाई नगर विधायक ने यात्रा के दौरान ​मीडिया साथियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भिलाई बहुत खुबसूरत शहर है। लोग बेहद समझार है, वे सब जानते हैं। हम लोगों से सार्थक संवाद होता रहे, यही प्रयास कर रहे है। ताकि जनप्रतिनिधि और जनता का सार्थक संवाद होगा तो कुछ ना कुछ अच्छा निकल कर आएगा। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, जिसे हम लगातार शुरू से ही निभाते आए और निभा रहे हैं। लोग समझादार यदि मैं ​जनता से कुछ निवेदन करूंगा तो सिर्फ इतना निवेदन करूंगा कि 100 प्रतिशत लोग मतदान के लिए निकले और जिसे वे चाहते जिसे वे मतदान करना चाहे उसे वोट दे। पर ​वोट 100 प्रतिशत दे। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

असम में बोले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा की सरकार ही रोक सकती है घुसपैठ
Breaking news : भिलाई तीन में दिन दहाड़े महिला से लूट, 4 लाख रुपए लूट कर ले गए बदमाश
सरकारी स्कीम में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, शातिर ने नौकरी लगाने के नाम भी कइयों से ठगे रुपए… अपराध दर्ज
राज्योत्सव के समापन पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़ : छत्तीसगढ़ देश के लिए एक मिसाल, यहां विकास के नये कीर्तिमान बन रहे
इन हाउस मॉडल से आधार आपरेटर्स पर बेरोजगारी का संकट, किट की कमी से बंद होगा काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रपति से मिलेंगे एकलव्य के 40 विद्यार्थी, पहली बार हवाई सफर कर पहुंचे दिल्ली
Next Article गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण से पेश की अपनी दावेदारी, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा आवेदन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?