ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल पर मंडराया खतरा: मुंबई के वानखेेड़े स्टेडियम के आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

आईपीएल पर मंडराया खतरा: मुंबई के वानखेेड़े स्टेडियम के आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित

By @dmin
Published: April 3, 2021
Share
IPL-2021: वानखेड़े स्टेडियम में जारी कोरोना का कहर, तीन और सदस्य कोरोना पॉजिटिव
IPL-2021: वानखेड़े स्टेडियम में जारी कोरोना का कहर, तीन और सदस्य कोरोना पॉजिटिव
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क/मुंबई (एजेंसी)।समूचा हिंदुस्तान इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। विषम हालातों के बीच 9 अप्रैल से देश में आईपीएल का भी आयोजन होना है। टूर्नामेंट शुरू होने से हफ्ते भर पहले एक ऐसी खबर आ रही है जो बीसीसीआई को भी झकझोर देगी। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम के आठ मैदानकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी मैदान पर 30 मई को फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है।

दो दौर की टेस्टिंग में सामने आठ मामले
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक स्टेडियम में 19 कर्मचारी काम रहे हैं, जिनका मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने बीते हफ्ते कोरोना टेस्ट करवाया था, जिनमें से 26 मार्च को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अगले दौर की टेस्टिंग की रिपोर्ट 1 अप्रैल को आई, जिसमें पांच और कर्मचारी संक्रमित पाए गए।

रोजाना लोकल ट्रेन से स्टेडियम पहुंचते हैं कर्मचारी
अधिकतर कर्मचारी स्टेडियम में नहीं रहते हैं, वो रोजाना लोकल ट्रेन, बस के सहारे स्टेडियम आना-जाना करते हैं। अब MCA टूर्नामेंट खत्म होते तक कर्मचारियों को रहने की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में है। बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित शरद पवार अकादमी और कांदीवली स्थित सचिन तेंदुलकर जिमखाना में व्यवस्था की जा सकती है। महाराष्ट्र में कोरोना की गति को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई मुंबई से आयोजन स्थल कहीं और शिफ्ट करने पर भी विचार कर सकता है।

यहां फाइनल समेत होने हैं 10 मैच
आईपीएल की गाइडलाइंस के मुताबिक शुरुआती दौर के मैच बिना दर्शकों के बंद स्टेडियम में खेले जाने थे, बाद में कोरोना की स्थिति को ध्यान रखते हुए फैंस की एंट्री पर फैसला लिया जाता, लेकिन देश में बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। यहां पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 9 अप्रैल को खेला जाना है। वानखेड़े स्टेडियम में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच कुल 10 मैच होने हैं।

देश में कोरोना का कहर
बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 89,000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से 714 मरीजों की जान चली गई। संक्रमितों का यह आंकड़ा पीक से सिर्फ नौ हजार दूर है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे, इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था।

Budget Breaking : वित्तमंत्री ने किया आयकर में बड़ी छूट का ऐलान, अब 7 लाख रुपए तक नहीं देना होगा कोई टैक्स
भिलाई में नाबालिग का अपहरण के बाद रेप, आरोपी को यूपी से पकड़कर लाई पुलिस
CG News : जय श्रीराम बोलने  व टीका लगाने पर शिक्षक ने कर दी दो बच्चों की पिटाई, एफआईआर दर्ज
shreekanchanpath 67 # 20 December 2024
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ह्यूस्टन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह, 50 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर भारत की दरियादिली: अनजाने में सीमा पार कर गया था पाकिस्तानी बच्चा, बीएसएफ ने चॉकलेट देकर वतन वापस भेजा
Next Article कोविड टीकाकरण ने प्रदेश में लिया जन-आंदोलन का रूप : सक्रिय टीकाकरण साइट्स की संख्या के लिहाज से छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर कोविड टीकाकरण ने प्रदेश में लिया जन-आंदोलन का रूप : सक्रिय टीकाकरण साइट्स की संख्या के लिहाज से छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?