ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL: होटल से बाहर जाने पर पाबंदी, खिलाड़ियों के लिए बन रहा ये प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

IPL: होटल से बाहर जाने पर पाबंदी, खिलाड़ियों के लिए बन रहा ये प्लान

By @dmin
Published: July 30, 2020
Share
IPL 2020: Today can be announced new sponsors
IPL 2020: Today can be announced new sponsors
SHARE

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन UAE में खेला जाना तय है, ऐसे में फ्रेंचाइजियां इस बात पर ध्यान दे रही हैं कि जिस दिन मैच नहीं होगा उस दिन खिलाड़ी क्या करेंगे. इसका कारण है कि कोविड-19 के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए खिलाड़ी होटल के बाहर नहीं जा सकेंगे जैसा कि वह पहले के सीजनों में किया करते थे. वहीं, बीसीसीआई ने अभी तक टीमों को परिवार साथ ले जाने के संबंध में मंजूरी नहीं दी है. एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, ‘जिस दिन मैच नहीं होगा उस दिन खिलाड़ी क्या करेंगे यह उनके एजेंडा में है क्योंकि इस माहौल में वह टीम होटल से बाहर नहीं जा सकेंगे. उन्होंने कहा, ‘यह निश्चित तौर पर चर्चा का विषय है बल्कि मैं तो यह कहूंगा कि यह इस साल सबसे बड़ी चुनौती है.’
अधिकारी ने कहा, ‘जब आपको पता है कि खिलाड़ी दो महीने तक कमरें में रहेंगे तो आपको उन्हें विकल्प मुहैया कराने होते हैं. एक्सबॉक्स और गेमिंग की सुविधाएं हावी रहेंगी. इस बात से हैरान नहीं होना अगर खिलाड़ी दो महीने में आईपीएल से ज्यादा फीफा खेलें.’ अधिकारी ने कहा, ‘साथ ही, फुटबॉल ऐसा गेम है जो खिलाड़ियों में काफी प्रचलित है, इसके अलावा पूल और टेबल टेनिस भी. आप सिर्फ खिलाड़ियों को बता नहीं सकते कि वह होटल से बाहर नहीं जा सकते. आपको एक ऐसा माहौल तैयार करना होगा कि जिस दिन मैच न हो उस दिन खिलाड़ी टीम रूम में आने को लेकर उत्साहित हों.’
इस बात को मानते हुए एक और फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, ‘आप नेटफ्लिक्स पर फिल्म देख सकते हैं अच्छी बात है. यह आप अपने कमरे में भी कर सकते हैं. हमें खिलाड़ियों को व्यस्त रखने के लिए कुछ अलग सोचना होगा. यह हमारे लिए निश्चित तौर पर चुनौती होगा, खासकर तब जब खिलाड़ियों के परिवार साथ नहीं होंगे.’ अधिकारी ने कहा, ‘आईपीएल गर्विनंग काउंसिल की बैठक के बाद हमारी BCCI से इस मामले पर बैठक होनी हैं.’ ऐसी खबरें हैं कि फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई से खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के परिवारों को ले जाने की अपील की है. फ्रेंचाइजियों ने हालांकि कहा है कि परिवार एक साथ न जाकर टुकड़ों में जाएं.’
अधिकारी ने कहा, ‘यूएई में सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आती है तो आपको क्वारनटीन में जाने की जरूरत नहीं है. इसलिए कुछ फ्रेंचाइजियों ने अपील की है कि खिलाड़ियों की पत्नी या प्रेमिकाओं को कुछ समय के लिए वहां जाने की मंजूरी दी जाए.’ अधिकारी ने कहा, ‘यह मुश्किल समय है और अगर आपके पास कोई अपना होता है तो इससे बेहत कुछ नहीं होता. उम्मीद है कि रविवार को होने वाली आईपीएल जीसी की बैठक में इस पर फैसला होगा.’

पीएम श्री योजना के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 52 स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं…. अब तक 263 स्कूलों को मिली मंजूरी
श्री सीमेंट की घटना पर बरसे कलेक्टर सोनी, कहा- लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा
भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 43 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में फिर बड़ा उछाल, मिले 89706 नए मामले
बिहार में लेट अपडेट से बढ़ा देश में मौतों का आंकड़ा… एक दिन में दर्ज किए गए 6 हजार से अधिक मौत… लगातार तीसरे दिन नए केस एक लाख से कम
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ : महाकुंभ जा रहे 18 यात्रियों की मौत, रेलवे ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in India: The recovery rate in the country was 64.4 percent, death rate decreased, Ministry of Health gave information भारत में कोरोना: देश में ठीक होने की दर 64.4 फीसदी हुई, मृत्यु दर में कमी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
Next Article 160 kg and 8 feet tall goat came to sacrifice in Bhilai बकरीद की तैयारी: भिलाई में कुर्बानी के लिए आया 160 किलो वजनी और 8 फीट लंबा बकरा, कीमत इतनी की जानकर रह जाएंगे हैरान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?