ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2025 : पंजाब-आरसीबी आईपीएल का खिताबी सूखा खत्म करने उतरेंगे… जानिए किसका पलडा है भारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

IPL 2025 : पंजाब-आरसीबी आईपीएल का खिताबी सूखा खत्म करने उतरेंगे… जानिए किसका पलडा है भारी

By Mohan Rao
Published: June 3, 2025
Share
आरसीबी व पंचाब कंग्स के बीच आईपीएल का फाइनल
SHARE

अहमदाबाद।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स मंगलवार को आईपीएल का खिताबी सूखा खत्म करने उतरेंगे। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आज होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। दोनों टीमों ने 18 साल के आईपीएल इतिहास में अब तक खिताबी मुकाबला नहीं जीता है। यहां से जो टीम ट्रॉफी जीतेगी उसका तो खाता खुल जाएगा लेकिन जो टीम हारेगी उसे खिताब के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।

बता दें आईपीएल 2025 में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। पहले की मैचों की तरह की इस बार भी टॉस अहम होगा। यानी जो टीम टॉस जीतेगी मैच उसके पक्ष में ज्यादा होगा। फाइनल मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी। कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके फाइनल में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी।

कोहली का चौथा फाइनल
कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी से जुड़े हुए हैं और यह उनका चौथा फाइनल मुकाबला होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में कोहली का समर्थन करने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहने हजारों प्रशंसक नजर आ सकते हैं। कोहली (614 रन) ने हर साल की तरह इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस साल भी आरसीबी की बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ रहे। दूसरी ओर प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस, प्रियांश आर्य और शशांक सिंह के रूप में अय्यर का साथ देने के लिए पंजाब किंग्स के पास अच्छे बल्लेबाज हैं, जिससे वह अपनी स्थिति को मजबूती से बनाए रख सकते हैं और विपक्षी खेमे पर आक्रामक हमले भी कर सकते हैं।

आरसीबी की गेंदबाजी में दम
आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार का फॉर्म में होना राहत की खबर रही है। जोश हेजलवुड (21 विकेट) ने आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह आईपीएल के वर्तमान सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अभी चौथे स्थान पर है। वहीं पंजाब के लिए भी मो सिराज, अर्शदीप सिंह, यजुवेन्द्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की है। फाइनल मुकाबले में इन तीनों गेंदबाजों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आईपीएल फाइनल में तीन अलग-अलग टीमों का नेतृत्व किया है। पिछले साल कोलकाता को खिताबा दिलाया और इस साल पंजाब को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को भी फाइनल तक पहुंचा चुके हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

प्रशिक्षु आईएएस की टीम शासन की फ्लैगशिप योजनाओं से हुई अवगत
सीएम भूपेश का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की रेल यात्रा का किराया देगी राज्य सरकार
निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह हिरासत में, आज रायपुर की अदालत में पेशी
CG Crime : पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाया, सोते समय पेट्रोल डालकर लगा दी आग… जानिए क्या है वजह
ये है छत्तीसगढ़ की बेटी : घर संभालने के साथ करती है बाइक रिपेयरिंग का काम… पति के साथ संभालती है दुकान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ की निर्जला ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, जयपुर में दिखाया अपना हुनर
Next Article वाह रे मोहब्बत: सास को हो गया दामाद से प्यार, बेटी के लिए तय किया था रिश्ता… होने वाला दामाद बना पति वाह रे मोहब्बत: सास को हो गया दामाद से प्यार, बेटी के लिए तय किया था रिश्ता… होने वाला दामाद बना पति

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?