ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL-2023 : गुजरात पर लखनऊ को पहली जीत की तलाश, हार्दिक की टीम में विजय शंकर की हो सकती है वापसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

IPL-2023 : गुजरात पर लखनऊ को पहली जीत की तलाश, हार्दिक की टीम में विजय शंकर की हो सकती है वापसी

By Om Prakash Verma
Published: April 22, 2023
Share
IPL-2023 : गुजरात पर लखनऊ को पहली जीत की तलाश, हार्दिक की टीम में विजय शंकर की हो सकती है वापसी
IPL-2023 : गुजरात पर लखनऊ को पहली जीत की तलाश, हार्दिक की टीम में विजय शंकर की हो सकती है वापसी
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/लखनऊ (एजेंसी)। आईपीएल के 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। लखनऊ की टीम गत चैंपियन गुजरात की मेजबानी इकाना स्टेडियम में करेगी। उसकी नजर इस मैच को जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने पर होगी। दूसरी ओर, पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ हारने वाली गुजरात की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

लखनऊ की टीम शनिवार को शानदार जीत के साथ स्थानीय प्रशंसकों को ईद का तोहफा देना चाहेगी। घरेलू मैदान में यह लखनऊ का तीसरा मैच होगा। इससे पहले दिल्ली और हैदराबाद को हरा चुकी है।

रोचक रहेगा मुकाबला
पिछले साल सुपरजाएंट्स और टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में बाजी गुजरात ने मारी थी, लेकिन इस साल प्रदर्शन के मामले में लखनऊ की टीम ने अभी तक बेहतर खेल दिखाया है। कुल मिलाकर लखनऊ को उसके घर में हराना काफी मुश्किल होने वाला है। दोनों टीमों ने पिछले साल आईपीएल में पदार्पण करके शानदार खेल दिखाया। खासतौर पर गुजरात ने पिछले सीजन में खिताब भी अपने नाम किया था। वहीं, लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंची थी।

लखनऊ में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं
मौजूदा सीजन में लखनऊ टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया है। ऐसे में टीम प्रबंधन ज्यादा बदलाव का पक्षधर नहीं दिख रहा है। हालांकि, बेंच पर बैठे क्विंटन डिकॉक को मौका दिया जा सकता है, लेकिन कायेल मेयर्स और पूरन के दमदार प्रदर्शन ने उनकी अंतिम एकादश में जगह बनाने की संभावना कम कर दी है। बावजूद इसके टीम प्रबंधन टी-20 के विशेषज्ञ खिलाड़ी को मौका दे सकता है। अभी तक हुए छह मैचों में असफल रहे दीपक हुड्डा को बाहर करके डिकॉक को शामिल करने की संभावना बन सकती है।

राशिद हो सकते हैं गुजरात का ट्रंप कार्ड
लखनऊ का इकाना स्टेडियम हमेशा से स्पिनरों के लिए मुफीद रहा है और यहां राशिद खान का प्रदर्शन शानदार रहा। ऐसे में गुजरात के लिए वे तुरुप का पत्ता हो सकते हैं। चैंपियन गुजरात की मजबूती इस बार भी उसके टीम में शामिल हरफनमौला खिलाड़ी हैं। कप्तान हार्दिक से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। साथ ही ओडियन स्मिथ, राहुल तेवतिया और जयंत यादव शानदार खेल दिखाने का दम रखते है। बल्लेबाजी में लय में चल रहे शुभमन गिल हर मौके पर शानदार पारी खेलने में सफल रहे। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, शिवम मावी और अल्जारी जोसफ से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस सीजन में अब तक अच्छी बल्लेबाजी करने वाले विजय शंकर फिट नहीं हैं। अगर वह मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होते हैं तो उन्हें अभिनव मनोहर की जगह टीम में सीधे जगह मिलेगी।

भाइयों में होगा आमना-सामना
इकाना स्टेडियम में शनिवार को दो भाइयों के बीच मुकाबले का गवाह बनेगा। एक ओर जहां बड़े भाई क्रुणाल पंड्या लखनऊ सुपरजाएंट्स के अहम खिलाड़ी के रूप में उतरेंगे जबकि दूसरी ओर गुजरात के कप्तान हार्दिक नेतृत्व की भूमिका में मुकाबला खेलेंगे। मजे की बात यह है कि दोनों ही अपनी टीमों के अहम खिलाड़ी हैं और किसी भी मुकाबले का रुख पलट सकते हैं।

साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
खुलते ही औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक फिसला, निवेशकों के छह लाख करोड़ डूबे
माता कौशल्या महोत्सव: चंदखुरी में दिखेगी लाईट एवं लेजर शो के माध्यम से भगवान श्रीराम के वनवास की झलकियां
भारी बारिश के अलर्ट के बाद केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक
IPL 2022 में दो नई फ्रेंचाइजी टीमों को BCCI ने दिया ग्रीन सिग्नल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह
Next Article अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल, खेत जोतने खुद चलाई ट्रेक्टर, जमीन पर बोये बीज

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?