ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में सवा करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड, रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा… पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

भिलाई में सवा करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड, रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा… पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी

By Mohan Rao Published June 10, 2025
Share
सवा करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर से सवा करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। झांसे में आकर प्रापर्टी डीलर ने निवेश किया लेकिन बाद में पता चला कि उससे ठगी हुई है। इसके बाद इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को प्रगति नगर रिसाली से गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य की तलाश है। आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120-वी, 467, 468, 471 के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में कोहका निवासी प्रकाश साहू ने एक लिखित आवेदन दिया। उसने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर एवं प्राइवेट माइन्ड एवं मेमोरी ट्रेनिंग का काम करता है। उसने बताया कि उत्तम कुमार साहू से उसकी पुरानी जान पहचान थी। वर्ष 2019 में उसे फैडरर्स कैफे वैशाली नगर में उत्तम कुमार साहू, निखिल चंद्राकार, पवन साहनी, उमेश पटेल से प्रकाश साहू की मुलाकात हुई। इस दौरान इन लोगों ने बताया  कि इंफीनाक्स केपिटल एक ट्रेडिंग कंपनी है,  इसका संचालन उत्तम साहू, निखिल चंद्राकार, पवन साहनी, उमेश पटेल के द्वारा किया जाता है। इस कंपनी के द्वारा बहुत सारे करेंसी जैसे यूरो, डॉलर (USD), GBP/ USD (ग्रेट ब्रिटेन पाउंड), XAU ( गोल्ड) पेयर मे ट्रेडिंग करते है जिसमें पैसे इन्वेस्ट करने पर हर महीने 10 से 20 पर्सेंट का लाभ मिलता है यदि आप इस कंपनी के योजना का लाभ लेना चाहते है तो इसमें अकाउंट खुलवाना पड़ेगा।

10 से 20 पर्सेंट प्रति माह लाभ का दिया भरोसा
चारों ने प्रकाश साहू को बताया कि यह कंपनी आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से ट्रेडिंग करती है जिससे 10 से 20 पर्सेंट का लाभ प्रति माह मिलता है। उत्तम कुमार साहू के द्वारा प्रार्थी के मोबाईल  व्हाट्सऐप में एक लिंक भेजा तथा KYC updete करने कहा एवं कहा की खाते में राशि डॉलर में जमा करना होगा। इसके लिए प्रकाश साहू ने डॉलर नहीं होने की बात कही तो उत्तम कुमार साहू के साथ निखिल चंद्राकार, पवन साहनी, उमेश पटेल ने मिलकर कहा की आप पैसे हमारे खाते में जमा कर दो हम आपको जो जमा राशि होगी उसे डबल करके देंगे।

अलग अलग खातों में ट्रांसफर किएए रुपए
इसके बाद प्रकाश साहू उत्तम कुमार साहू के विभिन्न बैंकों के खातों में अलग अलग तारीख में कुल 01 करोड़ 19 लख 29 हजार 43 रुपए एवं नगद 05 लाख रुपए, निखिल चंद्राकर को उसके बैंक के  खातों में कुल 58 लाख 27 हजार रू. ट्रांसफर किए । विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों  में 40000,  2.40 लाख 30000,  1.50 लाख रुपए ट्रांसफर किए। पवन साहिनी के बैंक खाता एवं UPI के माध्यम से 27 लाख 15 हाजार 443 रुपए ट्रांसफर किया। उमेश पटेल को 8 लाख रुपए नगद दिया। इस प्रकार कुल 2 करोड़ 50 लाख 67 हजार 659 रुपए उसके द्वारा ट्रांसफर व नगद मिलकर दिए गए,  जिसमें से 1 करोड़ 22 लाख 47 हजार 693 रुपए अलग अलग किस्तों मे उसे वापस मिला। शेष रकम 1 करोड़ 30 लाख 74 हजार 986 रुपए की मांग करने पर रकम नहीं दी।

आरोपियों ने नई कंपनी खोलने का झांसा दिया
2022 में इंडियन काफी हाउस सुपेला में मिलकर इन लोगों ने बोले की इन्होंने छत्तीसगढ़ में रोजो ट्रेड Fx लिमिटेड कंपनी लांच किया है जिसका संचालक उत्तम कुमार साहू है। निखिल चंद्राकार पवन साहनी, उमेश पटेल ने बताया की वे इस कंपनी के उप संचालक है।  ये लोग आपस में मिलकर उसका पैसा डबल कर देंगे तब इसने कहा कि उसे डबल पैसा नहीं चाहिए, उसका पैसा वापस कर दो, तब उत्तम कुमार साहू ने 27 जुलाई 2023 को इकरारनामा निष्पादित किया जिसमें उसने स्वयं स्वीकार किया है कि वह रोजो ट्रेड FX लिमिटेड कंपनी को छत्तीसगढ़ में लांच किया है, इसमें पैसा डबल कर के देगा। इसके बाद आज तक उत्तम कुमार साहू, निखिल चंद्राकर, पवन साहनी, उमेश पटेल ने 1 करोड़ 30 लाख 74 हजार 966 रुपए वापस नहीं किया। भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रगति नगर रिसाली निखिल चंद्राकार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक एप्पल का फोन भी जब्त किया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Mohan Rao June 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय आम महोत्सव का समापन, कृषि मंत्री नेताम ने कहा- आम उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे छत्तीसगढ़ के किसान
Next Article International Cricket: 29 साल के निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा International Cricket: 29 साल के निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?