ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे

By @dmin
Published: August 29, 2020
Share
IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे
IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार क्रिकेट सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौट गए हैं और आईपीएल के 13वें सीजन में नहीं खेल सकेंगे।
सुरेश रैना 21 अगस्त को बाकी टीम के साथ दुबई पहुंचे थे। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन का बयान ट्वीट किया, जिसमें लिखा है, ‘सुरेश रैना निजी कारणों के चलते भारत लौट गए हैं। आईपीएल के बाकी सीजन के लिए वो उपलब्ध नहीं रहेंगे। सीएसके की ओर से रैना और उनके परिवार को पूरा सहयोग मिलेगा। इससे पहले सीएसके की टीम से एक गेंदबाज और सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के चलते टीम का क्वारंटाइन पीरियड बढ़ा दिया गया है। सीएसके की टीम अब 1 सितंबर तक क्वारंटाइन रहेगी, वहीं बाकी लगभग सभी फ्रेंचाइजी टीमें प्रैक्टिस सेशन शुरू कर चुकी हैं।
फ्रेंचाइजी टीम ने अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन आईपीएल के एक सूत्र ने बताया कि पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 से 12 के बीच है। लीग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कोविड-19 के सभी पॉजिटिव टेस्ट के नतीजे टीम के यहां पहुंचने के पहले, तीसरे और छठे दिन आए। आईपीएल के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘हां, हाल ही में भारत के लिए लिए खेलने वाला दाएं हाथ के मध्यम गति के एक तेज गेंदबाज के अलावा फ्रेंचाइजी के कुछ सहयोगी सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए हैं। यह आंकड़ा 12 तक हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘जहां तक हमें पता चला हैं, सीएसके मैनेजमेंट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और उनकी पत्नी के अलावा फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया टीम के कम से कम दो सदस्य भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं।

Contents
  • बीसीसीआई भी दहशत में
  • संपर्क में आए लोगों का पता लगाना होगी चुनौती
  • तो क्या सीएसके से खफा है बीसीसीआई?

Suresh Raina returns to India from UAE 'for personal reasons' and will be unavailable for the remainder of the IPL season, says his team Chennai Super Kings

Players of the team had left for UAE earlier this month for the tournament to be held from September 19 to November 10. pic.twitter.com/AVNQfKzANn

— ANI (@ANI) August 29, 2020

बीसीसीआई भी दहशत में

इस घटना के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम का आइसोलेशन पीरियड 1 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में दहशत है, लेकिन समझा जाता है कि फिलहाल लीग को कोई खतरा नहीं है, जो कोरोना महामारी के कारण यूएई में आयोजित की जा रही है। आईपीएल के पिछले दो साल के शेड्यूल को देखें तो पहला मुकाबला बीते साल फाइनल खेलने वाली टीमों के बीच होता है, जिसके मुताबिक इस साल लीग का पहला मुकाबला सीएसके और चैम्पियन मुंबई इंडियन्स के बीच होगा। यह हालांकि अभी साफ नहीं है कि सीएस के 19 सितंबर का होने वाले पहले मैच के लिए तैयार होगा या नहीं।

संपर्क में आए लोगों का पता लगाना होगी चुनौती

बीसीसीआई के एसओपी के अनुसार, कोविड-19 टेस्ट में जो भी पॉजिटिव मिलेगा उसे एक्स्ट्रा सात दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। इस पीरियड के बाद जांच में निगेटिव आने पर ही उसे बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में आने की अनुमति मिलेगी। समझा जाता है कि पॉजिटिव पाए गए सदस्यों में कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाना चुनौती होगी क्योंकि समझा जाता है कि ज्यादातर चेन्नई में वायरस की चपेट में आए, जहां दुबई रवानगी से पहले एक छोटा सा ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया था। नेगेटिव पाए गए लोगों को ही बायो बबल में प्रवेश की अनुमति रहेगी।

तो क्या सीएसके से खफा है बीसीसीआई?

लीग के सूत्र ने कहा, ‘चेन्नई में वे सभी कोविड-19 के आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव आए थे। अगर वे पॉजिटिव होते तो वे वहां से यूएई के लिए रवाना नहीं होते। यह समझा जा रहा है कि टीम 1 सितंबर से भी प्रैक्टिस शुरू नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि टीम 1 सितंबर से प्रैक्टिस शुरू कर पाएगी। उन्हें कैंप शुरू करने में कम से कम 5 सितंबर तक का समय लगेगा। बीसीसीआई के गलियारों में हालांकि चेन्नई में टीम के कैंप आयोजित करने को लेकर नाराजगी है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के चार लाख से ज्यादा मामले हैं। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बीसीसीआई खिलाडिय़ों और स्टाफ सदस्यों के नाम के साथ आधिकारिक बयान जारी करेगा या नहीं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक भारत में ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

वैक्सीन लगवाने के बाद भी अनिल विज को कैसे हुआ कोरोना? भारत बायोटेक ने दी यह सफाई
शहरों के विकास को मिलेगी गति…. नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 15 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन
आज से चार राज्यों में वैक्सीन का परीक्षण, टीकाकरण के लिए मॉकड्रिल
रेरा में बिना पंजीयन भूखंड संबधि विज्ञापन का मामला…. भिलाई बिजनेस सेंटर के खिलाफ निगम प्रशासन ने दर्ज कराई एफआईआर
भैना समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, जीपीएम जिले को दी 129.8 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh देश को जनवरी-मार्च तक मिल जाएंगी कोरोना की दो वैक्सीन, जानें भारत का किसके साथ हुआ करार
Next Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: तीन आतंकियों का किया सफाया, एक जवान शहीद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?