ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैक्सीन लगवाने के बाद भी अनिल विज को कैसे हुआ कोरोना? भारत बायोटेक ने दी यह सफाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वैक्सीन लगवाने के बाद भी अनिल विज को कैसे हुआ कोरोना? भारत बायोटेक ने दी यह सफाई

By @dmin
Published: December 5, 2020
Share
कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा
कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी) | हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज COVID-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने पिछले महीने ही ट्रायल के तौर पर भारत बायोटेक द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बनाए जा रहे स्वदेशी कोवैक्सीन (COVAXIN) का टीका लगवाया था। 

टीका लगावने के बावजूद अनिल विजे के कोरोना संक्रमित होने पर भारत बायोटेक ने शनिवार को सफाई दी है। भारत बायोटेक ने कहा कि COVAXIN का क्लीनिकल ट्रायल 2 खुराकों पर आधारित है, जो 28 दिनों के बाद दिए गए हैं। वैक्सीन का प्रभाव 14 दिनों के बाद दूसरी खुराक के बाद निर्धारित किया जाएगा। वैक्सीन की दोनों खुराक लेने पर ही ये प्रभावशाली मानी जाती है। भारत बायोटेक ने कहा कि चरण -3 के ट्रायल डबल-ब्लाइंडेड और रैंडमाइज्ड हैं, जहां ट्रायल में हिस्सा लेने वाले 50% लोगों को टीका लगाया गया और बाकी 50% लोगों को प्लेसीबो दिया गया है।  

Covaxin clinical trials are based on a 2-dose schedule, given 28 days apart. The vaccine efficacy will be determined 14 days post the 2nd dose. Covaxin has been designed to be efficacious when subjects receive both doses: Bharat Biotech https://t.co/eT5YybkoLl

— ANI (@ANI) December 5, 2020

अनिल विज ने ट्वीट कर बताया, ”मैं कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया हूं और अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं। वे सभी जो मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वो भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।” गौरतलब है कि अनिल विज को कोरोना महामारी (Covid-19 ) से बचाव के लिए भारत बायोटेक द्वारा निर्मित टीके कोवैक्सीन (Covaxin) के तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान 20 नवंबर को अंबाला के एक सरकारी अस्पताल में कोवैक्सीन की खुराक दी गई थी। भाजपा के 67 वर्षीय वरिष्ठ नेता अनिल विज ने स्वेच्छा से सबसे पहले कोवैक्सीन टीका लगवाने के लिए वॉलंटियर बनने की पेशकश की थी। कोवैक्सीन टीका स्वदेशी तौर पर विकसित किया जा रहा है। 

बता दें कि, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बची पूरी दुनिया को कोविड-19 के टीके का इंतजार है। वैक्सीन बनाने की दौड़ में भारत भी शामिल है। भारत की अपनी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) पर लोगों की उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) मिलकर तैयार कर रहे हैं। फिलहाल इस वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। 

करगिल विजय दिवस: युद्ध में पाकिस्तान को खदेड़ा लेकिन 22 साल बाद भी पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीपी मलिक को है यह मलाल
Big news : उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हुआ पुल, देखते-देखते नदी में समाया… पहले भी हो चुका है हादसा
महिला मड़ई : महिलाओं में दिखी स्वावलंबन की झलक, कोरिया के आचार-पापड़ के साथ मिलेट के डोसा का स्वाद
डीजे संचालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, दुर्ग पुलिस इस्तेमाल करेगी ‘नॉइस मीटर’ मशीन… एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
जीवन से हारकर, फिर से जिंदा रहने की कहानी है ‘नवा बिहान कल होगी रिलीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान आंदोलन पर लगातार बढ़ रहा विदेशी दखल, अब संयुक्त राष्ट्र की नसीहत किसान आंदोलन पर लगातार बढ़ रहा विदेशी दखल, अब संयुक्त राष्ट्र की नसीहत
Next Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रारूप को दिया गया अंतिम रूप…. समिति शीघ्र शासन को सौंपेगी कानून का प्रारूप

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?