ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे भिलाई, एयरपोर्ट से भिलाई तक जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे भिलाई, एयरपोर्ट से भिलाई तक जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

By Mohan Rao
Published: April 25, 2023
Share
पंडित प्रदीप मिश्रा का भिलाई आगमन
SHARE

भिलाई। जीवन आनंद फाउण्डेशन एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के कथा व्यास अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का आगमन आज भिलाई हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका रायपुर विमानतल में भव्य स्वागत किया जिसके पश्चात उनका आगमन भिलाई हुआ। यहां समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य रूप से स्वागत किया। वहीं 25 अप्रैल से शुरू होने वाली श्री एकांतेश्वर महादेव की कथा की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन समिति के विनोद सिंह एवं मनीष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई का पावन धरा पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) का आगमन हो चुका है। भिलाईवासियों को उनके श्रीमुख से श्री एकांतेश्वर महादेव जी की कथा का रसपान करने सुअवसर प्राप्त होने जा रहा है। इस वृहद आयोजन के लिए समिति की ओर से सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा का आज रायपुर विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया। जहां से उनका आगमन जीई रोड, केनाल रोड, नंदिनी रोड होते हुए एकता चौक हाउसिंग बोर्ड हुआ। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर समिति के सदस्यों, सामाजिक संगठनों  व भिलाईवासियों द्वारा उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से दिनेश साहू, सेवकराम साहू, प्रकाश यादव, मुकेश सिंह, रिंकू साहू, विशाल सिंह, रोहित तिवारी, आशीष पाण्डेय, सन्नी पाण्डेय, गजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भिलाईवासी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल से 1 मई तक अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ( सीहोर वाले) एकांतेश्वर महादेव की कथा का वाचन करेंगे। जिसका श्रवण करने विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं का आगमन विगत दिनों से जारी है, वहीं प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से लगभग लाखों की संख्या में भक्तजनों का आगमन होगा। श्रद्धालुओं की बड़ी सँख्या को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए आयोजन समिति द्वारा हजारों की सँख्या में स्वयंसेवकों को नियुक्त किया गया हैं। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवाएं दी जाएंगी।

42 चिकित्सकों की टीम तीन शिफ्टों में रहेगी
इस वृहद आयोजन में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, साथ ही गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिये 42 चिकित्सकों की टीम तीन शिफ्टों में उपलब्ध रहेगी जो उन्हें तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराएगी। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिये हेल्थ चेकअप और उपचार के लिए मोबाईल यूनिट एवं वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेंगे।

पार्किंग, पेयजल की सुविधा उपलब्ध, 100 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगरानी
इस आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए 100 सीसीटीवी द्वारा कथा स्थल की निगरानी की जाएगी। आयोजन में दूर दराज से श्रद्धालुओं का आगमन होता है इस हेतु शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भक्तजनों हेतु अलग से पार्किंग स्थल भी बनाये गए हैं। पार्किंग के लिए सेक्टर 2, भिलाई विद्यालय , सेक्टर 6 A मार्केट लाल मैदान , सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस स्टेशन मैदान, सेक्टर 7 बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल , दिव्यांग ग्राउंड सिविक सेंटर भिलाई होटल के सामने व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हमारे स्वयंसेवक साथियों के साथ ही समाजिक संगठनों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए 100 बायो टायलेट की भी व्यवस्था रखी गई है।

आईपीएल 2021 पर फिर संकट के बादल…. महाराष्ट्र में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता…. बदलना पड़ सकता है वेन्यू
छुट्टी पर घर पहुंचे डीआरजी जवान पर नक्सलियों ने किया जानलेवा हमला, मरा समझकर छोड़कर भागे… इलाज जारी
नए साल का जश्न: मैनपाट और चित्रकोट सहित इन जगहों पर बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी….
टाउनशिप में साफ पेयजल को लेकर कलेक्टर ने दिये सख्त निर्देश, कहा एक हफ्ते में सुधारें व्यवस्था…. ग्रेड 4 का एलम उपयोग करें और क्लोरिनेशन भी करें
जल जीवन मिशन की बदौलत गांवों के 75 प्रतिशत घरों में पहुंचा नल का पानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में बोले मुख्यमंत्री बघेल- हमारे राम शबरी के राम, कौशल्या के राम और हम सबके भांजे
Next Article Big accident : ट्रेक्टर से ठकराए तेज रफ्तार बाइक सवार, मौके पर दो युवकों की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?