ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान के तहत नवसाक्षर परीक्षा का निरीक्षण, सहायक संचालक ने शिक्षार्थियों को दिया प्रोत्साहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान के तहत नवसाक्षर परीक्षा का निरीक्षण, सहायक संचालक ने शिक्षार्थियों को दिया प्रोत्साहन

By Poonam Patel
Published: December 8, 2025
Share
उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान
SHARE

एमसीबी। उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान 2025-26 के तहत नवसाक्षर शिक्षार्थियों के लिए आयोजित परीक्षा का निरीक्षण सरगुजा संभाग के सहायक संचालक जितेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। गुप्ता सोमवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ के संकुल केंद्र नागपुर अंतर्गत स्थित शासकीय माध्यमिक शाला हर्रा में पहुंचे, जहाँ परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही थी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का बारीकी से अवलोकन किया तथा व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। परीक्षा में बैठे कुल 24 नवसाक्षर शिक्षार्थियों से उन्होंने आत्मीयता पूर्वक संवाद स्थापित किया। उन्होंने सभी नवसाक्षरों को शिक्षा की दिशा में किए जा रहे उनके सराहनीय प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने बताया कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने की क्षमता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का सशक्त मार्ग है।

गुप्ता ने शिक्षार्थियों को नियमित अध्ययन करने एवं आगे भी शिक्षा की यात्रा निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवभारत साक्षरता अभियान का उद्देश्य समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाना और प्रत्येक व्यक्ति को ज्ञान के माध्यम से सशक्त बनाना है, जिसमें नवसाक्षरों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार पांडे एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद पांडे भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए नवसाक्षरों को प्रोत्साहित किया और अभियान को सफल बनाने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

गोपाल खेमका हत्याकांड : दूसरा आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पूछताछ करने गई तो करने लगा था फायरिंग
आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले पर बोले सीएम बघेल- भाजपा जिम्मेदार, बिना तैयारी के कर दिया आरक्षण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों को किया नमन : प्रदेश में 25 मई को मनाया जाएगा ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’
बीएसएफ ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे पांच घुसपैठिए किए ढेर, नशीले पदार्थ व हथियार बरामद
CG Crime :  कैरेक्टर पर शक करता था पति, पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान के अवैध परिवहन पर सख्ती : जशपुर में 6 पिकअप से 380 बोरी धान जब्त, झारखंड से ला रहे थे कोचिए
Next Article रेप का आरोपी असिस्टेंट पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, जशपुर में शादी का झांसा देकर युवती से किया था दुष्कर्म

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?