ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेंट्रल जेल दुर्ग में मातारानी की आराधना में लीन हैं बंदी, 200 से ज्यादा बंदी कर रहे 9 दिनों का उपवास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

सेंट्रल जेल दुर्ग में मातारानी की आराधना में लीन हैं बंदी, 200 से ज्यादा बंदी कर रहे 9 दिनों का उपवास

By Mohan Rao
Published: September 24, 2025
Share
सेंट्रल जेल दुर्ग
SHARE

भिलाई। भक्ति व शक्ति के पर्व नवरात्रि पर हर कोई मातारानी की आराधना में लीन है। मनोकामना पूर्ण करने भक्तों द्वारा उपवास किया जा रहा है। आम लोगों की तरह ही दुर्ग के सेंट्रल जेल में अलग अलग मामलों में सजा काट रहे बंदी भी माता रानी की आराधना कर रहे हैं। यहां 200 से ज्यादा बंदी पूरे 9 दिनों का उपवास कर रहे हैं। महिला व पुरुषों को मिलाकर कुल 322 बंदी व्रत कर रहे हैं। खास बात यह है कि जेल प्रबंधन द्वारा इन बंदियों को पूरा सहयोग भी किया जा रहा है।

जेल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल दुर्ग में बंदियों के बीच भी आस्था व आराधना का भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शहर में जगह जगह बड़े बड़े पंडाल बने हैं और आकर्षक झांकिया सजाई गई हैं। माता रानी की विशाल प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। इससे इतर दुर्ग के सेंट्रल जेल में 322 बंदी व्रत कर रहे हैं। इनमें पुरुष व महिला बंदी दोनों ही शामिल हैं। महिला व पुरुष्ज्ञ बंदियों को मिलाकर कुल 221 बंदियों ने पूरे 9 दिनों का व्रत रखा है। वहीं 101 बंदियों ने तीन दिनों के व्रत का संकल्प लिया है।

209 पुरुष व 15 महिला बंदी कर रही 9 दिनों का उपवास
जेल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस बार दुर्ग सेंट्रल जेल में व्रत रखने वाले पुरुष बंदियों की संख्या कुल 296 है। इनमें से 206 पुरुष बंदियों ने पूरे 9 दिनों का व्रत रखा है। वहीं 92 पुरुष बंदी ऐसे हैं जिन्होंने पहले दिन व्रत रखा और इसके बाद पंचमी व अष्ठमी में व्रत का संकल्प लिया है। इसी प्रकार सेंट्रल जेल में बंद कुल 24 महिला बंदियों ने मातारानी का व्रत रखा है। इनमें से 15 महिला बंदियों ने पूरे 9 दिन व 9 बंदियों ने 3 दिन का उपवास रखा है। इस प्रकार कुल 322 बंदियों ने नवरात्रि का व्रत रखा है।

फल-दूध व पूजा सामग्री दे रहा जेल प्रबंधन
नवरात्रि में व्रत रखने वाले बंदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था जेल प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। व्रत रखने वाले बंदियों के लिए केला, सेब, अंगूर, अनार सहित दूध व दही का इंतजाम जेल प्रबंधन कर रहा है। व्रत रखने वाले बंदियो के मेन्यू में विशेष रूप से इसे शामिल किया गया है। इसके अलावा जेल के भीतर मातारानी की पूजा अर्चना व आरती के लिए जरूरी सामग्री भी जेल प्रबंधन द्वारा ही उपलब्ध कराई जा रही है।

मोदी की गारंटी पूरा करने मनोयोग से जुट जाएं मंत्रीगण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया 40 घंटे की मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगात, 708 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास
छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा को बढ़ावा देने तीज मिलन महोत्सव का आयोजन, राज्य गीत अरपा पैरी के धार से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम
जब रक्षक ही तस्कर बन जाए तो वन जीवों को कैसे बचाया जाए?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के खूबसूरत पर्यटन स्थल दनगरी घाट तक पहुंच होगी आसान, सड़क निर्माण के लिए 18.37 करोड़ की मंजूरी
Next Article छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता, दंतेवाड़ा में 30 इनामी समेत 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?