ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल…. वार्डों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे…. 24 घंटा सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी तीसरी आंख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल…. वार्डों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे…. 24 घंटा सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी तीसरी आंख

By @dmin
Published: September 17, 2021
Share
Devendra Yadav, young mayor and MLA seen in the posture of Padma Utkatasan: International Yoga Day celebrated like this
Devendra Yadav, young mayor and MLA seen in the posture of Padma Utkatasan: International Yoga Day celebrated like this
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करावा रहे हैं। लोगों को जरूरी मूलभूत सुविधांए उपलब्ध कराने के साथ अब विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की है। भिलाईनगर क्षेत्र के सभी वार्डों में कैमरे लगाए जाएंगे। 40 लाख की लागत से कैमरे लगाया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव के निर्देश पर टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है।

भिलाई नगर विधायन सभा क्षेत्र अब पूरी तरह से कैमरे से लैस होगा। सीसीटीवी कैमरी की 24 घंटे निगरानी रहेगी। क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को रोकने और आरोपी को पकडऩे में सीसीटीवी कैमरे काफी मददागर साबित होंगे। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। 40 लाख का बजट शासन से पास कराया गया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी कर ली गई है। जल्द ही कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। कैमरे लगने के अब सेक्टर एरिया में जो चोरी लूट जैसे अपराध हो रहे हैं। इस पर लगाम लगेगा। लोगों की सुरक्षा के लिहाल से विधायक ने यह पहल की है।

जल्द होगा काम शुरू
शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके है। जिसका कंट्रोल पुलिस कंट्रोल रूम में है। जहां से पुलिस अपने मॉनिटर में पूरे शहर पर निगरानी रखती है। इसी के साथ ही टाउनशिप और खुर्सीपार के वार्डों में भी अब हर वार्ड व प्रमुख गली व चौक चौहारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे इन सभी जगहों पर पुलिस नजर रख सकेगी ।

अपराधों को रोकने और आरोपियों को पकडऩे में मिलेगी सुविधा
विधायक देवेंद्र यादव क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सजग है। उन्होंने इस लिए क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार कराया था। ताकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा रहें। पुलिस विभाग की माने तो टाउनशिप के इलाके में कई लूट और चोरी की वारदातें होती रहती है। क्योंकि यहां की गलियां सूनसान होती है। आरोपी लूट व चोरी जैसे घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इसलिए अब यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने से पुलिस को आरोपी को पकडऩे में आसानी होगी।

सुरक्षित होगा हमारा भिलाई
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। इसके लिए हमने प्रयास किया और सभी वार्डों में सीसीवीटी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास कर जल्द ही कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग के साथ मिटिंग करके जरूरी स्थानों का चयन कर लिया गया है। जहां कैमरे लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा।
देवेन्द्र यादव, विधायक भिलाई नगर

टी20 विश्व कप में आज होगा भारत-पाक का महामुकाबला, 596 दिन बाद होंगे आमने-सामने
वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई
Big news : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस पलटी, 12 जवान घायल, पांच की हालत गंभीर
पंचायत सचिव संघ अपनी मांगों को लेकर कल करेगा विधानसभा का घेराव, 18 मार्च से ब्लॉक मुख्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी
लोकल हैं तो भी अपने ही शहर में गाड़ी पर लगाना होगा फास्टैग, जानें कौन होगा छूट का हकदार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Shri Ram Janmotsav Samiti celebrated PM Modi's birthday श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन… 71 वें जन्मदिन पर बांटी 71 किलो मिठाई
Next Article Special initiative of the state government: Major health camps organized राज्य शासन की विशेष पहल: विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य 21 गांवों में लगा वृहद स्वास्थ्य शविर… 516 लोगों को जांच कर दी गई दवाईयां
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?