ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत की दृष्टिबाधित बेटियों ने रचा इतिहास… नेपाल को हराकर जीता ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

भारत की दृष्टिबाधित बेटियों ने रचा इतिहास… नेपाल को हराकर जीता ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप

By Mohan Rao
Published: November 23, 2025
Share
भारतीय ब्लांइड टीम ने जीता वर्ल्डकप
SHARE

कोलंबो। भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने कोलंबो केपीसारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा। भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम का फाइनल में ऐसा दबदबा रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री ही लगा सकी।

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस ब्लाइंड टी20 वल्र्ड कप 2025 जीत लिया है। 23 नवंबर (रविवार) को कोलंबो के पी। सरवनमुट्टू स्टेडियम में आयोजित फाइनल में भारतीय टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराया। खिताबी मुकाबले में नेपाल ने भारत को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 12।1 ओवर में हासिल कर लिया।

पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी और हर मुकाबले में अपना दबदबा दिखाया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार किया गया था। पहले ही संस्करण में भारतीय महिला टीम ने खिताब जीत इतिहास रच दिया। खिताबी मुकाबले भारत की कप्तान टीसी दीपिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 114 रन ही बना सकी। रनचेज में भारत की ओर से खुला शरिर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए और टीम को आसानी से जीत दिलाई।

इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। वहीं नेपाल ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। भारत ने लीग स्टेज के मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से पराजित किया था, जो उसके लिए यादगार जीत रही थी। विमेन्स ब्लाइंड टी20 वल्र्ड कप 2025 में कुल छह देशों भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका ने भाग लिया। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 नवंबर को नई दिल्ली में हुई, फिर कुछ मैच बेंगलुरु में खेले गए। इसके बाद नॉकआउट स्टेज के मुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित हुए।

20 एकड़ में बनेगा उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान, सीएम ने किया शिलान्यास
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
कोरोना के दैनिक मामले घटे…. बीते 24 घंटे में सामने आए 2.40 लाख से ज्यादा मामले, 3741 मरीजों की मौत
रासायनिक उर्वरक के अवैध परिवहन पर कृषि विभाग की कार्यवाही, मोहला-मानपुर के आमाटोला में 28 बैग उर्वरक जब्त
CG Crime : लव ट्रायंगल में छात्र की हत्या, तीन दिन पहले सड़क पर मिली थी लाश… तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पतुरियाडाँड़ हाई स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता मिलने से छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान
Next Article 68 युवाओं के दल को सीएम साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यूनिटी मार्च में होंगे शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?