ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: WTC में भारत का दबदबा : दो दिन में बांग्लादेश को हराकर मजबूत की अपनी पोजिशन, साहसिक खेल से चौंकाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

WTC में भारत का दबदबा : दो दिन में बांग्लादेश को हराकर मजबूत की अपनी पोजिशन, साहसिक खेल से चौंकाया

By Mohan Rao
Published: October 1, 2024
Share
भारत ने बांग्लादेश को हराया
SHARE

कानपुर। भारत ने कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में बारिश की बाधा के बीच दो दिनों में भारतीय टीम ने साहसिक खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं, बांग्लादेश सातवें पायदान पर खिसक गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद भारतीय टीम शीर्ष पर बरकरार है। 11 मैचों में आठ जीत के साथ अब उनका अंक प्रतिशत 74.24 का हो गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अब रोहित शर्मा की सेना को आठ में से चार मुकाबले जीतने होंगे। अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में होगा जबकि इस साल के अंत में टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।

बता दें भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला गया। मंगलवार को इस टेस्ट का आखिरी दिन था। दूसरा और तीसरा दिन बारिश से पूरी तरह धुल गया था। वहीं, पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल हो पाया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 285 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत को तब 52 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने 146 रन बनाए और भारत के सामने 95 रन का लक्ष्य दिया था।

भारत ने इस लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली 29 रन और ऋषभ पंत चार रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल छह रन और यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हुए। विराट और यशस्वी के बीच तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट लिए, जबकि तैजुल इस्लाम को एक विकेट मिला। यशस्वी ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया।

भारत ने दिखाया साहसिक खेल
भारत ने इस टेस्ट में साहसिक खेल दिखाया। पहले दिन 35 ओवर का ही खेल हो पाया था। बारिश ने मैच में खलल डाला और फिर दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश से धुल गया था। चौथे दिन खेल शुरू हुआ और भारत ने बांग्लादेश को समेटने के बाद फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टेस्ट में किसी टीम द्वारा सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला। इसके बाद बांग्लादेश को दूसरी पारी में जल्दी समेटकर आसान लक्ष्य का पीछा किया।

भारतीय टीम शीर्ष पर बरकरार
बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद भारतीय टीम शीर्ष पर बरकरार है। 11 मैचों में आठ जीत के साथ अब उनका अंक प्रतिशत 74.24 का हो गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अब रोहित शर्मा की सेना को आठ में से चार मुकाबले जीतने होंगे। अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में होगा जबकि इस साल के अंत में टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका

21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, रेड कार्पेट बिछाकर आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वागत, आईजी ने सौंपी संविधान की प्रति
WPL 2023: जल्द हो सकता है महिला IPL का ऑक्शन, नीलामी के लिए चुने जा सकते हैं ये शहर
कोरोना: 50 फीसदी कर्मचारी ही आएंगे कार्यालय, पांच दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर
लक्ष्य निर्धारित कर विभागीय समन्वय से योजनाओं का क्रियान्वयन करने मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो बच्चों समेत सात लोग जिंदा जले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हर साल 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐलान हर साल 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐलान
Next Article 187 करोड़ 51 लाख के होंगे काम, सूरजपुर के लिए मुख्यमंत्री ने लगाई सौगातों की झड़ी 187 करोड़ 51 लाख के होंगे काम, सूरजपुर के लिए मुख्यमंत्री ने लगाई सौगातों की झड़ी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?