ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया

By Mohan Rao
Published: September 25, 2023
Share
एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण
SHARE

हांगझोऊ (एजेंसी)। 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। स्वर्ण पदक के मैच में भारत ने श्रीलंका के सामने 117 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 97 रन ही बना सकी। भारत के लिए तितास साधु ने तीन विकेट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट लिए। इस तरह टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबला 19 रन से जीत लिया और सोना अपने नाम किया। वहीं, तीसरे स्थान के लिए मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। शेफाली वर्मा 15 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद स्मृति ने जेमिमा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रानावीरा ने तोड़ा। उन्होंने मंधाना को आउट किया। मंधाना ने 45 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं, ऋचा घोष नौ रन, दो मैचों के प्रतिबंध के बाद टीम में वापसी कर रहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर दो रन, पूजा वस्त्राकर दो रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 गेदों में पांच चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली। दीप्ति और अमनजोत एक-एक रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी, सुगंदिका कुमारी और इनोका रानावीरा ने दो-दो विकेट लिए।

जवाबी पारी खेलते हुए श्रीलंका की टीम की शुरुआत भी खराब रही थी। तितास साधु ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए चमारी अटापट्टू (12), अनुष्का संजीवनी (1) और विश्मी गुणारत्ने (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद हसिनी परेरा और निलाक्षी डि सिल्वा ने चौथे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी निभाई। पूजा ने निलाक्षी (23) को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। राजेश्वरी ने हसिनी (25) को आउट किया। दीप्ति ने ओशादी राणासिंघे (19), देविका वैद्य ने कविशा दिलहारी (5) और राजेश्वरी ने सुगंदिका कुमारी को आउट कर श्रीलंका की उम्मीदों को समाप्त कर दिया। भारत की ओर से तितास ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, राजेश्वरी को दो विकेट मिले। दीप्ति, पूजा और देविका को एक-एक विकेट मिला।

दिल्ली के प्रगति मैदान में छाए छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार, शानदार प्रस्तुति से बांधा समा
पटाखे से झुलसी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की आठ साल की पोती का निधन
पीएम और उपराष्ट्रपति सुरंग के जरिए पहुंचेंगे संसद , लोगों को नहीं होगी परेशानी, जानें- कैसे बन रही है नई संसद
गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल ऑपरेशन्स की सफलता पर अफसरों पीट थपथपाई, बोले- जल्द आऊंगा छत्तीसगढ़
पेड़ के नीचे लगा जन चौपाल, अतिरिक्त तहसीलदार ने सुनी लोगों सी समस्याएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Politics: हर बार नेतृत्व बदलने का रिकार्ड क्या इस बार कायम रख पाएगा भिलाई Bhilai Politics: हर बार नेतृत्व बदलने का रिकार्ड क्या इस बार कायम रख पाएगा भिलाई
Next Article प्रगति यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव ने किया लाखों के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, चंद्र शेखर आजाद नगर में चली प्रगति यात्रा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?