ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पटाखे से झुलसी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की आठ साल की पोती का निधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पटाखे से झुलसी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की आठ साल की पोती का निधन

By @dmin
Published: November 17, 2020
Share
पटाखे से झुलसी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की आठ साल की पोती का निधन
पटाखे से झुलसी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की आठ साल की पोती का निधन
SHARE

प्रयागराज (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की आठ साल की पोती की सोमवार की आधी रात में निधन हो गया। रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की 6 साल की बेटी किया सोमवार को बच्चों के साथ पटाखे छुड़ाते समय जल गई थी। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसका निधन हो गया।

बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज संसदीय सीट से बीजेपी की सांसद हैं। सोमवार की शाम तकरीबन 4.30 बजे बच्चों के साथ पटाखे छुड़ाते समय रीता बहुगुणा जोशी की पोती जल गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
सांसद ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव से बात कर बच्ची को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी कर ली थी। मंगलवार सुबह बच्ची को दिल्ली ले जाना था। लेकिन आधी रात 1.30 से 2 बजे के आसपास बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हुई और फिर डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। सांसद के इकलौते बेटे मयंक लखनऊ से सोमवार की रात में ही सीधे दिल्ली पहुंच गए थे।
आधी रात बच्ची के निधन होने की सूचना मिलने के बाद मयंक दिल्ली से प्रयागराज रवाना हो गए। इस घटना से सांसद के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। सांसद डॉ. रीता जोशी अपने पति पीसी जोशी के साथ दीपावली पर प्रयागराज आवास पर आईं थीं।
सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान पटाखा फटने से किया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी। आपकों बता दें कि मयंक की शादी 2007 में हुई थी और किया उनकी इकलौती बेटी थी।

कोरोना को हराया लेकिन पटाखे से हार गई मासूम
आठ साल की मासूम ने कोरोना को तो हरा दिया लेकिन पटाखे से हार गई। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, बहू रिचा के साथ पोती किया 9 सितंबर को कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी। जिसके बाद तीनों लोगों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था। सांसद के पति पीसी जोशी का मेदांता पहले से इलाज चल रहा था। मासूम किया सितंबर के तीसरे सप्ताह में कोरोना से जंग जीतकर डिस्चार्ज हुई थी। दीपावली पर बच्चों के साथ किया भी चहक उठी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में मतभेद उजागर, ये नेता जता चुके हैं नाराजगी
Bhilai Breaking : चाय वाले का खाता खुलवाकर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन, भिलाई में कथित पत्रकारों का कारनामा
भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र से संबंधित सभी प्रकरण अब निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से होंगे संचालित…. निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया आदेश
एक्टिवा सवार युवक व युवती की सड़क हादसे में मौत, कुम्हारी स्टेशन चौक पर देर रात स्पोर्ट्स कार ने मारी टक्कर
Good news : छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती, व्यापमं लेगा लिखित परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 भारत में कोरोना: 125 दिन बाद सामने आए सबसे कम मामले…. पिछले 24 घंटे में मिले 29164 नए मरीज
Next Article JEE-NEET exam: Youth Congress sent gate well hearing card to collector through collector टीम इंडिया की जर्सी पर अब NIKE की जगह MPL…. BCCI ने बनाया नया किट स्पॉन्सर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?