ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, सोलर पावर से दौड़ेगी ट्रेन, दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश …
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, सोलर पावर से दौड़ेगी ट्रेन, दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश …

By @dmin
Published: July 6, 2020
Share
New initiative of Indian Railways: Construction of long loop
New initiative of Indian Railways: Construction of long loop
SHARE

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे के ट्रैक पर अब सोलर पावर की बिजली से ट्रेनें दौड़ेंगीं। भारतीय रेलवे ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है. दरअसल, रेलवे ने अपने पायलट प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश के बीना में सोलर पावर प्लांट को स्थापित किया है जिससे 1.7 मेगा वाट की बिजली का उत्पादन हो सकता है और इस बिजली से ट्रेनों को दौड़ाने की तैयारी है. रेलवे का दावा है कि दुनिया के इतिहास में यह पहली बार है जब सौर ऊर्जा का इस्तेमाल ट्रेनों को चलाने के लिए किया जाएगा. इस पावर प्लांट की खास बात यह है कि यहां से 25 हजार वोल्ट की बिजली पैदा होगी जिसे डायरेक्ट रेलवे के ओवरहेड पर ट्रांसफर किया जाएगा और इसकी मदद से ट्रेनों को दौड़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश के बीना में रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर बीएचईएल के सहयोग से 1.7 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पॉवर प्लांट को तैयार किया गया है. पूरी दुनिया में ऐसा पावर प्लांट नहीं लगा है, जिससे ट्रेन को चलाया जा सके. दुनिया के अन्य रेलवे नेटवर्क, सौर ऊर्जा का उपयोग मुख्य रूप से स्टेशनों, आवासीय कॉलोनियों और दफ्तरों की बिजली की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करते हैं। भारतीय रेलवे ने कुछ डिब्बों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल भी लगाए हैं, जिनसे ट्रेन के डिब्बों में बिजली की आपूर्ति हो रही है. लेकिन अब तक, किसी भी रेलवे नेटवर्क ने ट्रेनों को चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग नहीं किया है।


होगा 24.82 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन
सोलर प्लांट डीसी बिजली उत्पन्न करेगा जो एक इनवर्टर के माध्यम से एसी में परिवर्तित होगा और एक ट्रांसफार्मर के माध्यम से 25 केवी एसी की ऊर्जा को ओवर हेड (ट्रेनों के ऊपर लगे बिजली के तार) तक पहुंचाएगा. इस सोलर प्लांट से सालाना 24.82 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा. रेलवे को इस प्लांट से सालाना बिजली बिल में 1.37 करोड़ रुपये की बचत की उम्मीद है।
3 गीगावाट तक बढ़ेगी क्षमता
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कुल 3 गीगावाट की क्षमता वाला सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना है। ये पावर प्लांट सीधे इंजनों तक पहुंचेंगे. इन्हें तैयार करने का काम 2-3 वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए पहले ही टेंडर्स आमंत्रित किए जा चुके हैं। बता दें कि इस परियोजना के लिए पिछले साल नवंबर में नींव रखी गई थी. फिलहाल बीना सोलर पावर प्लांट का व्यापक परीक्षण किया जा रहा है।

जय जय श्रीराम के जयघोष से गुंजा भिलाई…जय हनुमान सेवा समिति ने निकाली भव्य ध्वज रैली…हजारों भक्त हुए शामिल
Big News : एक दिन पहले छुट्टी से लौटे जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण इस पूर्व विधायक को कांग्रेस ने किया छह साल के लिए निष्कासित
Bhilai News : दुर्ग पुलिस का शहर में फ्लैग मार्च,एसपी ने दिए गुंडा बदमाशों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
चन्द्रयान-3 मिशन का हिस्सा बने बालोद के मिथलेश साहू, निभा रहें है अहम जिम्मेदारी, पीएम मोदी ने किया था उत्साहवर्धन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवतार 2: लॉकडाउन के बाद फिर से शुरू हुई तैयारी , शूटिंग की तस्वीर आई सामने
Next Article गुरु पूर्णिमा के दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू शाला प्रांगण में वृक्षारोपण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?