ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत ने जीता क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट, कैपटाउन में बनाया इतिहास… मात्र 107 ओवर चला मैच
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप
October 25, 2026
जिला प्रशासन ने रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान पुलिस को सौंपा
धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त
October 25, 2026
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

भारत ने जीता क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट, कैपटाउन में बनाया इतिहास… मात्र 107 ओवर चला मैच

By Mohan Rao Published January 4, 2024
Share
SHARE

केपटाउन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने सात विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 1-1 से ड्रॉ करा ली। सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से जीता था। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे छोटा मैच रहा, जिसमें कोई टीम विजेता साबित हुई। यह मुकाबला सिर्फ 107 ओवर में खत्म हो गया। इससे पहले 1932 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच 109.2 ओवर में खत्म हो गया था। वह मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

डीन एल्गर ने जब टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना तो उन्हें भी नहीं मालूम था कि यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बनने जा रहा है। यहां तक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी को चुनते। सिराज ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर मार्करम (2) को स्लिप में कैच कराया। अगले ओवर में उन्होंने एल्गर (4) को बोल्ड कर दिया। 15 रन के अंदर द. अफ्रीका ने 4 विकेट खो दिए। बेडिंघम (12) और वेरेने (15) ने 19 रन जोड़े, लेकिन सिराज ने इन दोनों को भी आउट कर दिया। शार्दुल की जगह खेलने आए मुकेश कुमार और बुमराह ने लंच से पहले ही प्रथम टेस्ट में पारी और 32 रन से जीतने वाली अफ्रीकी पारी 55 पर समाप्त कर दी।

पहली पारी खेलने उतरी भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। कप्तान रोहित शर्मा 39 व विराट कोहली के 46 रनों की मदद से 153 रन बनाए। पहली पारी भारतीय टीम को 98 रनों की बढ़त मिली। आफ्रिका की ओर से रबादा, नगीदी, बर्गर ने तीन-तीन विकेट लिए। टेस्ट मैच के पहले ही दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू हो गए। एल्गर और मार्करम ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 37 रन जोड़े, लेकिन एल्गर 12 रन बनाने के बाद मुकेश की गेंद पर कोहली को कैच दे बैठे। पहले दिन खेल खत्म होने तक मारक्रम नाबाद रहे। दूसरे दिन पारी शुरू होने के बाद लंच तक दक्षिण आफ्रिका की पूरी पारी सिमट गई।

दूसरे दिन एडेन मार्करम के शतक ने भारत का इंतजार बढ़ा दिया। अफ्रीकी बल्लेबाज ने 103 गेंद में 106 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 176 तक ले गए। उनके अलावा टीम के तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। 12 रन बनाने वाले डीन एल्गर टीम के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर थे। उनके अलावा बेडिंगहम और मार्को यानसेन ने 11 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 79 रनों का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी शुरू होने के बाद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ले तेज शुरूआत दी और मैच को अपनी ओर मोड़ दिया। भारत ने तीन विकेट खोकर 80 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया।  इस मैच में जीत के साथ ही रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में सीरीज ड्रॉ कराने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। इससे पहले 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने अफ्रीका में सीरीज ड्रॉ कराई थी। भारत ने 31 साल के इतिहास में पहली बार केपटाउन में कोई टेस्ट मैच जीता है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

Mohan Rao January 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article त्रिवेणी जयंती पर सांसद बघेल ने सौभाग्यवती माता को समर्पित किया भारत गौरव सम्मान त्रिवेणी जयंती पर सांसद बघेल ने सौभाग्यवती माता को समर्पित किया भारत गौरव सम्मान
Next Article नव पदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्रहण किया पदभार, आईएएस मीणा ने गुलदस्ता भेंटकर किया स्वागत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?