ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: India v/s England Test Match: इंग्लैंड की धरती पर रवींद्र जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन, विदेश में रच दिया इतिहास
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

India v/s England Test Match: इंग्लैंड की धरती पर रवींद्र जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन, विदेश में रच दिया इतिहास

By Om Prakash Verma Published July 28, 2025
Share
India v/s England Test Match: इंग्लैंड की धरती पर रवींद्र जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन, विदेश में रच दिया इतिहास
India v/s England Test Match: इंग्लैंड की धरती पर रवींद्र जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन, विदेश में रच दिया इतिहास
SHARE

स्पोर्ट्स न्यूज/नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड दौरे पर अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। निचले क्रम पर उतरकर ताबड़तोड़ रन बनाने वाले जडेजा ने इस टेस्ट सीरीज में लगातार अपनी क्लास साबित की है। चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जडेजा ने 65 रनों की शानदार पारी खेलते हुए इंग्लैंड में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। इस पारी के साथ उन्होंने विदेशी धरती पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

रवींद्र जडेजा अब पहले ऐसे भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं जिन्होंने किसी विदेशी देश में टेस्ट क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन और 30 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। इंग्लैंड में वह अब तक 1000+ रन और 34 विकेट ले चुके हैं। इससे पहले किसी भी भारतीय ऑलराउंडर ने विदेश में यह डबल माइलस्टोन हासिल नहीं किया था, जिससे यह कारनामा और भी खास हो गया है।

जडेजा ने इस टेस्ट सीरीज में बेहतरीन लय में बल्लेबाजी की है। दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में 89 और 69 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि तीसरे टेस्ट में भी 72 और 61 रन के योगदान से भारतीय पारी को मजबूत किया। चौथे टेस्ट की पहली पारी में 20 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में वह 65 रनों पर नाबाद हैं। अब तक इस सीरीज में उनके बल्ले से कुल 411 रन निकल चुके हैं, जो यह दर्शाता है कि वह सिर्फ गेंदबाज नहीं, एक भरोसेमंद बल्लेबाज भी हैं।

साल 2012 में इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जडेजा ने अब तक भारत के लिए 84 टेस्ट मैचों में 3781 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंद से भी उनका कमाल जारी है और उन्होंने अब तक 330 टेस्ट विकेट अपने नाम किए हैं। घरेलू मैदानों पर तो वह हमेशा असरदार रहे हैं, लेकिन इंग्लैंड जैसी मुश्किल परिस्थितियों में इस तरह का प्रदर्शन उनकी क्लास और अनुभव को साबित करता है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Om Prakash Verma July 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगन्नाथ पुरी के समुद्र में डूबने से भिलाई के युवक की मौत, नहाते समय लहरों के साथ समुद्र में समाया, शोक में परिजन
Next Article भिलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से गायब हुआ लाखों का सोना, पुलिस ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ दर्ज किया अपराध

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?