ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, 29 को दक्षिण आफ्रिका से होगी चैंपियनशिप की लड़ाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedSports

टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, 29 को दक्षिण आफ्रिका से होगी चैंपियनशिप की लड़ाई

By Mohan Rao
Published: June 28, 2024
Share
टी-20 विश्वकप के फायनल में पहुंचा भारत
SHARE

गयाना (एजेंसी)। भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। बारिश की बाधा के बीच भारतीय टीम ने चैंपियनों जैसा खेल दिखाया और इंग्लैंड को 68 रनों के भारी अंतर से हरा दिया। अब भारत 29 जून को दक्षिण आफ्रिका के साथ चैंपियनशिप की जंग लड़ेगा।

गयाना में खेले गए दूसरे सेमीफाइन मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 171 रन बनाए थे। बारिश के कारण खेल एक घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बीच में फिर बारिश ने बाधा डाली तब भारत का स्कोर आठ ओवर में दो विकेट पर 65 रन था। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी फार्म बरकरार रखते हुए तेज तर्रार 57 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने आकर्षक शॉट दिखाए ओर अर्धशतक से 3 रन पहले आउट हो गए। सूर्या ने 47 रनों की पारी खेली। बारिश के बाद स्लो हो चुकी पिच पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा।

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। ग्लैंड की टीम को कप्तान जोस बटलर और फिल सॉल्ट ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने तीन ओवर में 26 रन जोड़ लिए थे। इसके बाद अक्षर पटेल गेंदबाजी के लिए आए और मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने बटलर (23), बेयरस्टो (0) और मोईन अली (8) को आउट किया। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने फिल सॉल्ट और कुलदीप यादव ने सैम करन (2) को आउट किया। 26/0 से इंग्लैंड का स्कोर नौवें ओवर में 49 पर पांच विकेट हो गया।

इसके बाद हैरी ब्रूक ने जमने की कोशिश की, लेकिन कुलदीप ने उन्हें भी पवेलियन भेजा। ब्रूक ने 19 गेंद में सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। लियम लिविंगस्टोन 11 रन, क्रिस जॉर्डन एक रन, आदिल रशीद दो रन और जोफ्रा आर्चर 21 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। वहीं, जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिला। अक्षर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

10 साल बाद टी-20 के फाइनल में भारत
भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007 और 2014 में टीम इंडिया ने फाइनल खेला था। दोनों संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान रहे थे। अब टीम इंडिया 10 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम एक साल के अंदर लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। वहीं, इंग्लैंड को भारत ने लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में शिकस्त दी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2023 वनडे विश्व कप में भी इंग्लैंड को हराया था।

वैशाली नगर जोन के लोगों का निगम में प्रदर्शन.. कहा- जो सड़क नाली न बनाए वो सरकार निकम्मी है
हैप्पी बर्थडे रणवीर: 12 साल के करियर में 20 में से 16 फिल्में रहीं हिट….
भिलाई चेम्बर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रखी अपनी बात… इस बार लॉकडाउन के साथ हो अनलॉक की प्रक्रिया… सप्ताह में पांच दिन मिले व्यापार की अनुमति
Gustakhi Maaf: एक जुमला मात्र रह गया है सनातन
महिला आयोग ने दो दिन में सुने 55 मामले: दूसरे दिन महिला सरपंच पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पंच ने सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में बड़ा हादसा : भारी बारिश से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरी, कई कारें दबी… एक की मौत
Next Article Big news : ग्लोब चौक गोलीकांड के आरोपी अमित जोश के घर चला बुलडोजर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?