ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो साल में भारत को मिले आठ ‘ब्लू फ्लैग’ … यह उपलब्धि पाने वाला एशिया का चौथा देश बना भारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दो साल में भारत को मिले आठ ‘ब्लू फ्लैग’ … यह उपलब्धि पाने वाला एशिया का चौथा देश बना भारत

By @dmin
Published: October 12, 2020
Share
India gets eight 'blue flag' in two years ... India becomes the fourth country in Asia to achieve this feat
India gets eight 'blue flag' in two years ... India becomes the fourth country in Asia to achieve this feat
SHARE

नई दिल्ली। देश के आठ समुद्री बीच (तट) स्वच्छता का सर्वोच्च मानक कहे जाने वाले प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन के मानकों पर खरा उतरे हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने रविवार को इन सभी बीच को ब्लू फ्लैग मिलने की घोषणा की। इसके साथ ही भारत दुनिया के उन 50 देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास ब्लू फ्लैग दर्जे वाले स्वच्छ समुद्री तट मौजूद हैं। साथ ही भारत को तटीय क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ‘इंटरनेशनल बेस्ट प्रैक्टिस’ के तहत तीसरे पुरस्कार के लिए भी चुना गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दावा किया है कि भारत एशिया-पैसेफिक क्षेत्र में महज 2 साल के अंदर ब्लू फ्लैग दर्जा हासिल करने वाला पहला देश भी बन गया है।
ब्लू फ्लैग कार्यक्रम का संचालन डेनमार्क का ‘फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन’ करता है। इसे वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा मान्यता प्राप्त ईको-लेबल में से एक माना जाता है। साल 2018 में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने देश के 13 समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग के लिए चिह्नित किया था। इनमें से फिलहाल 8 के नाम 18 सितंबर को भेजे गए थे, जिन्हें मानकों पर पूरी तरह खरा पाया गया।पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक देश के पांच राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में फैले इन आठ समुद्री तटों को एक इंटरनेशनल ज्यूरी ने ब्लू फ्लैग के लिए चुना है। भारत ब्लू फ्लैग दर्जे वाले समुद्री तटों वाला एशिया का चौथा देश बन गया है। पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, एशिया में अब तक महज जापान, दक्षिण कोरिया और यूएई के तट ही इस सूची में मौजूद थे, लेकिन इन देशों को यह दर्जा पाने में 5 से 6 साल का समय लगा था। इस समय ब्लू फ्लैग सूची में स्पेन पास दुनिया में सबसे ज्यादा 566 समुद्र तट हैं, जबकि ग्रीस के 515 और फ्रांस के 395 तटों को यह दर्जा मिला हुआ है।
इन भारतीय तटों को मिला ब्लू फ्लैग
शिवराजपुर बीच (गुजरात), गोल्डन बीच (ओडिशा), घोघाला बीच (दीव), पादुबिदरी बीच और कासरकोड बीच (कर्नाटक), कप्पड़ बीच (केरल), रुशिकोंडा बीच (आंध्र प्रदेश) और राधानगर बीच (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)।
यह हैं मानक और यह होगा लाभ
किसी भी समुद्री तट ब्लू फ्लैग देने के लिए 33 मानक तैयार किए गए हैं। इनमें पर्यावरणीय शिक्षा और जानकारी, पानी की गुणवत्ता, पर्यावरण प्रबंधन व संरक्षण तथा सुरक्षा के साथ ही अपशिष्ट निस्तारण, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा और पालतू जानवरों पर प्रतिबंध जैसे कुछ मानक प्रमुख हैं। ब्लू फ्लैग दर्जा पाने के लिए नामों की सिफारिश एक स्वतंत्र राष्ट्रीय ज्यूरी करती है, जिसमें प्रमुख पर्यावरणविद और वैज्ञानिक शामिल होते हैं। ब्लू फ्लैग दर्जा पाने वाले समुद्र तटों को दुनिया के सबसे स्वच्छ बीच में से एक माना जाता है। ऐसे में इन तटों पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। खासतौर पर विदेशी पर्यटक किसी भी समुद्र तट पर जाने से पहले सामान्य तौर पर इस मानक को परखते हैं।

समाधान शिविर : समीक्षा बैठक में बोले सीएम साय- अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार
Big News :  चुनाव आयोग में शिंदे गुट की बड़ी जीत, उद्धव ठाकरे से छिना शिवसेना का नाम और तीर कमान
यूक्रेन से लौटे छात्रों से पीएम नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात, जाना हालचाल
ICC में बड़ा बदलाव: शशांक मनोहर ने पद छोड़ा, ख्वाजा बने अंतरिम अध्यक्ष
सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी; कैबिनेट से मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल भारत में कोरोना: देश में 71 लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या…. 24 घंटे में सामने आए 66732 नए मामले
Next Article कोरोना काल में दूरस्थ गांवों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने में बैंक सखियों की महत्वपूर्ण भूमिका: सिंहदेव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?