ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में लगातार आठवीं बार हराया, रोहित ने की छक्कों की बारिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

Breaking News : भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में लगातार आठवीं बार हराया, रोहित ने की छक्कों की बारिश

By Mohan Rao
Published: October 14, 2023
Share
भारत ने पाकिस्तार को हराया
SHARE

अहमदाबाद। भारत ने विश्व कप में पाकिस्तार के खिलाफ अपनी जीत का रिकार्ड बरकरार रखा। विश्वकप  के 12वें मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उसने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अब अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को आठवीं बार हराया। भारत के अब तीन मैचों में अब छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्तूबर को बांग्लादेश से पुणे में होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम 20 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में खेलेगी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान से मिले 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेंगू से ठीक होकर लौटने वाले शुभमन गिल 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। शाहीन अफरीदी ने शादाब खान के हाथों उन्हें कैच कराया।

शुभमन के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए। कोहली ने रोहित के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। कोहली ने 18 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। हसन अली की गेंद पर मोहम्मद नवाज को कैच थमा बैठे। इधर रोहित अच्छे लय में दिखे और रोहित शर्मा लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। रोहित 63 गेंद पर 86 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.51 का रहा। रोहित ने अपनी पारी के दौरान वनडे में 300 छक्के भी पूरे किए। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल के साथ मिलकर मैच को समाप्त किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 36 रन की साझेदारी की। अय्यर ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और मैच को समाप्त किया। वह 62 गेंद पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। केएल राहुल 29 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से दो चौके निकले।

इससे पहले पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान इस बार अर्धशतक से चूक गए। वह 49 रन पर पवेलियन लौट गए। इमाम उल हक ने 36, अब्दुल्ला शफीक ने 20 और हसन अली ने 12 रन बनाए। इनके अलावा छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सऊद शकील छह, मोहम्मद नवाज चार, इफ्तिखार अहमद चार, शादाख खान दो और हारिस रऊफ दो रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया के लिए पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने स्थापित किए कई कीर्तिमान, सीएम साय बोले- 2047 तक इसी बुनियाद पर बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में टीकाकरण: अब तक 8 लाख 14 हजार बच्चों को लग चुका वैक्सीन
स्वामी कृपालु जी महाराज की प्रचारिका श्रीश्वरी देवी के दिव्य प्रवचन 5 जनवरी से वैशाली नगर में
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना: शिविर में मरीजों को मिल रही है लैब टेस्ट की सुविधा
ईडी की छापेमारी में बड़ा खुलासा: हेमंत सोरेन के करीबी के घर से बरामद हुईं दो एके-47
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस से नहीं बच पाए तस्कर… पढ़ें पूरी खबर  
Next Article CG Election Breaking : कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, सीएम बघेल पाटन से लड़ेंगे चुनाव… देखें पूरी लिस्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?