ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत ने पकड़ा PLA सैनिक तो गिड़गिड़ाया चीन, कहा- याक की खोज में सीमा पार हुआ, प्लीज लौटा दें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत ने पकड़ा PLA सैनिक तो गिड़गिड़ाया चीन, कहा- याक की खोज में सीमा पार हुआ, प्लीज लौटा दें

By @dmin
Published: October 20, 2020
Share
भारत ने पकड़ा PLA सैनिक तो गिड़गिड़ाया चीन, कहा- याक की खोज में सीमा पार हुआ, प्लीज लौटा दें
भारत ने पकड़ा PLA सैनिक तो गिड़गिड़ाया चीन, कहा- याक की खोज में सीमा पार हुआ, प्लीज लौटा दें
SHARE

बीजिंग/नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर जारी तनातनी के बीच भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को पकड़ा है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसका एक सिपाही रविवार रात को सीमा के पास से लापता हो गया। जब भारत ने उसके सैनिक को पकड़ लिया है तो अब चीन ने भारतीय सेना से प्रोटोकॉल के हिसाब से अपने सैनिक को लौटाने की गुहार लगाई है। भारतीय सेना ने सोमवार को कहा था कि उसने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सैनिक को पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में सोमवार को पकड़ा है, जिसकी पहचान कर्नल के रूप में हुई है। 

चीनी सेना पीएलए से अपने लापता सैनिक के ठिकाने के बारे में भारतीय सेना को अनुरोध मिला है। यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव जारी है और दोनों देशों ने अपने-अपने जवानों और हथियारों की तैनाती की है। पश्चिमी थिएटर कमान के प्रवक्ता कर्नल झांग शुइली ने सोमवार रात को लापता पीएलए सैनिक पर एक बयान जारी किया और कहा कि हमारा एक चीनी सिपाही उस वक्त लापता हो गया, जब वह 18 अक्टूबर की रात एक चरवाहे को अपना खोए हुए याक को खोजने में मदद कर रहा था। हालांकि, उन्होंने अपने सैनिक की पहचान नहीं की है। पश्चिमी थिएटर कमान के प्रवक्ता कर्नल झांग ने बयान में आगे कहा कि घटना के तुरतं बाद ही चीनी सीमा रक्षकों ने भारतीय पक्ष को घटना की सूचना दे दी थी और उम्मीद जताई कि भारतीय पक्ष चीनी सैनिक को खोजने और उसे रेस्क्यू करने में मदद करेगा। 

झांग ने कहा कि भारतीय पक्ष ने सैनिक को खोजने में मदद करने का वादा किया था और उसे खोजने के बाद चीनी सैनिक को वापस करने का भी वादा किया था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने चीनी समकक्ष को आश्वासन दिया था कि चीनी सैनिक को चिकित्सीय परीक्षण के बाद लौटा दिया जाएगा। झांग ने कहा कि इससे वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव को कम करने के लिए कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता के 7 वें दौर में दोनों पक्षों द्वारा आम सहमति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि सेना ने बताया कि चीनी सैनिक की पहचान कॉर्पोरल वांग या लान्ग के रूप में की गई है। उसे ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़े सहित जरूरी चिकित्सा सहायता मुहैया करायी गई है। पूछताछ के बाद मौजूदा प्रक्रिया के तहत उसे चीन के हवाले कर दिया जाएगा। 

गौरतलब है कि सितंबर में चीन की सीमा में गलती से भारत के भी पांच नागरिक चले गए थे, तब चीन की मीडिया ने उन्हें खूफिया जासूस बताया था। अरुणाचल प्रदेश के पांच लोगों को जासूस के तौरपर चीन ने हिरासत में लिया था, मगर बाद में उन्हें भारत को सौंप दिया गया। अरुणाचल प्रदेश के टैगिन जनजाति के पांच नागरिक सितंबर की शुरुआत में लापता हो गए थे। सितंबर के दूसरे सप्ताह में उनकी रिहाई से पहले मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने आरोप लगाया था कि ये पांचों भारतीय सेना के लिए जासूसी का काम करते हैं। 

Bhilai Breaking : सड़क पर मस्ती पड़ गई भारी, दुर्ग पुलिस ने स्कूटी सवार का काटा चालान… देखें Video
Breaking news : दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार हिली धरती
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने माता कौशल्या धाम में जलाए 31 हजार दीपक, आतिशबाजी से चमक उठा आसमान
नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने ली छत्तीसगढग़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ
दया सिंह ने मैहर मंदिर में की पं धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात,  22 से 24 सितंबर तक भिलाई में लगेगा दरबार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैक्सीन डेवलपमेंट को लेकर दे सकते हैं जानकारी
Next Article छत्तीसगढ़ी फिल्म ससुराल जल्द ही दिखाई देगी फ्लेक्सिगो एप पर…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?