ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Cricket : पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराया, सीरीज में मिली 1-0 की बढ़त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

Cricket : पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराया, सीरीज में मिली 1-0 की बढ़त

By Mohan Rao
Published: July 15, 2023
Share
जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी
SHARE

डोमिनिका। भारत ने वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पारी और 141 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में 150 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 429 रन बनाए। टीम इंडिया को 271 रनों की बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 130 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया।

भारतीय स्पीनर रविचंद्रन अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 130 रनों रनों पर समेट लिया। अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में सात विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में 150 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 429 रन बनाए। टीम इंडिया को 271 रनों की बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 130 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज का कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। उसके लिए एलिक नथनेज ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। जेसन होल्डर ने नाबाद 20 रन बनाए। जोमेल वॉरिकन ने 18, अल्जारी जोसेफ ने 13 और जोशुआ डी सिल्वा 13 रन बनाकर आउट हुए। रेमोन रीफर ने 11 रन बनाए। क्रेग ब्रैथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल सात-सात रन बनाकर आउट हुए। जर्मेन ब्लैकवुड पांच और रहकीम कार्नवॉल चार रन ही बना सके। केमार रोच अपना खाता नहीं खोल सके। भारत के लिए अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

पहली पारी में रोहित और यशस्वी के शतक
इससे पहले भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारियां खेलीं। यशस्वी ने 171 रन बनाए। यह उनका यह डेब्यू टेस्ट था। वहीं, कप्तान रोहित ने 104 रन की पारी खेली। विराट कोहली शतक नहीं लगा पाए और 76 रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा 37 और ईशान किशन एक रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल ने छह और अजिंक्य रहाणे ने तीन रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच, अल्जारी जोसेफ, रहकीम कार्नवॉल, जोमेल वॉरिकन और एलिक एथनेज ने एक-एक विकेट लिए।

आत्महत्या की नियत से पुल पर खड़ी होकर नीचे नदी की ओर देख रही थी युवती! राहगीरों की सूझबूझ से बची जान
एचडीएफसी ने एक हफ्ते में दिया दूसरा झटका, एमसीएलआर में वृद्धि कर सभी लोन किए महंगे
फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण…. पुलिस की सक्रियता से सकुशल बरामद हुआ बालक
कोरोना मामलों में आई भारी कमी, सक्रिय मामले घटकर हुए 11 लाख के करीब, 895 की मौत
Bijapur : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या, बेटे के सामने रेता गला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, अब तक आठ चीतों की गई जान… वन विभाग में मचा हड़कंप
Next Article CG News : कांकेर में दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, दहशत में कटी ग्रामीणों की रात… वन विभाग अलर्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?