ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्थ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया दूसरी पारी में 238 रन पर सिमटी कंगारू टीम बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

पर्थ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया दूसरी पारी में 238 रन पर सिमटी कंगारू टीम बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच

By Mohan Rao
Published: November 25, 2024
Share
पर्थ टेस्ट में भारत की जीत
SHARE

पर्थ (ए.)। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में 295 रन से हरा दिया है। टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में भारत की ओर से कप्तान बुमराह ने सबसे ज्यादा 8 विकेट चटकाए। बुमराह की शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब सीरीज दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में सोमवार को मैच के चौथे दिन 534 रन चेज कर रही कंगारू टीम को दूसरी पारी में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने 6 विकेट पर 487 रन पर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट लिए। ट्रैविस हेड (89) ने अर्धशतक लगाया।

इससे पहले नाथन लायन 0, मिचेल स्टार्क 12, मिचेल मार्श 47, ट्रैविस हेड 89, स्टीव स्मिथ 17 और उस्मान ख्वाजा 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए अब तक जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को 2 और नीतीश रेड्डी व हर्षित राणा को 1-1 विकेट मिला।

मैच के तीसरे दिन रविवार को भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल (161 रन) और विराट कोहली (100*) के शतकों के सहारे अपनी दूसरी पारी पारी 487/6 पर घोषित की थी। इससे ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का टारगेट मिला था। भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई थी।

इस टेस्ट मैच में विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 30वां शतक जमाया है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन की पारी खेली। वे सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन (29 शतक) से आगे निकल गए हैं। कोहली और यशस्वी जायसवाल (161 रन) के शतकों के दम पर भारत ने अपनी पारी 487/6 पर घोषित की। इससे ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का टारगेट मिला। रन चेज में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 12 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। उस्मान ख्वाजा 3 रन पर नाबाद हैं, जबकि मार्नस लाबुशेन 3, कप्तान पैट कमिंस 2 और नाथन मैकस्वीनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

करोड़ों रुपए के हवाला के आरोपों पर धर्मेन्द्र यादव आए सामने…. आरोपों को बताया झूठा व निराधार… करेंगे मानहानी का दावा… पढ़े क्या है पूरा मामला
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग जन्मोत्सव समिति की भव्य शोभायात्रा… महाभोग का होगा वितरण
अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार करते हुए जेके टायर ने गुजरात में चौथे ट्रक व्हील्स सेंटर का उद्घाटन किया
उत्तराखंड में बन रहा था नकली रेमडेसिविर… दिल्ली पुलिस ने फैक्टरी में छापा मार सरगना सहित पांच को किया गिरफ्तार
देर रात उतई में बड़ा हादसा, हाइवा की चपेट में आई साइकिल सवार दंपत्ति… दोनों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 42 # 25 November 2024
Next Article छात्रों की दक्षताओं का होगा समग्र मूल्यांकन, 4 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?