मीरपुर (एजेंसी)। हार कगार पर पहुंचने के बाद भारतीय टीम ने आखिरकर मीरपुर टेस्ट में जीत दर्ज कर ली है। चौथे दिन का खेल शुरू होने के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश आसानी से टेस्ट मैच जीत जाएगा लेकिन श्रेयस व अश्विन ने बांग्लादेश का सपना तोड़ दिया। आठवें विकेट के नाबाद साझेदारी कर टेस्ट मैच जीत के साथ ही सीरीज भी 2-0 से जीत लिया।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने मीरपुर टेस्ट में भी जीत हासिल कर ली है। मैच के चौथे दिन शुरुआत में ऐसा लगा कि भारत यह मैच हार भी सकता है, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन की साझेदारी ने टीम इंडिया की लाज बचाई और भारत यह मैच 3 विकेट से जीत गया। टीम इंडिया ने इसी के साथ 2-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर रहे। जिन्होंने संकट से टीम को निकाला और अंत में मैच भी जिताया।
मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 227 बनाए थे। इसके बाद भारतीय टीम भी कमाल नहीं कर पाई और 314 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में भारत को 87 रनों की लीड मिली। इसके बाद बांग्लादेश को भारत ने दूसरी पारी में 231 रनों पर रोक लिया। इस प्रकार भारत को 145 रनों का लक्ष्य मिला। 145 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम तीसरे दिन के स्टंप्स तक 45 रनों पर 4 विकेट खो चुकी थी। टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल हो गया। इसके बाद चौथे दिन शुरूआती सत्र में तीन और विकेट गिर गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर व रविचंद्रन अश्विन ने भारत को कोई और झटका लगने नहीं दिया और नाबाद साझेदारी कर टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी। श्रेयस अय्यर (29 रन), रविचंद्रन अश्विन (42 रन) के बीच 71 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई जो बांग्लादेश की हार का कारण बना।




