ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत-ऑस्ट्रेलिया 2nd टेस्ट : टॉस जीतकर लगातार दूसरा टेस्ट हारा ऑस्ट्रेलिया, जड़ेजा-अश्विन के आगे पस्त हुए कंगारू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

भारत-ऑस्ट्रेलिया 2nd टेस्ट : टॉस जीतकर लगातार दूसरा टेस्ट हारा ऑस्ट्रेलिया, जड़ेजा-अश्विन के आगे पस्त हुए कंगारू

By Mohan Rao
Published: February 19, 2023
Share
SHARE

नईदिल्ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में भारत ने आस्ट्रेलिया को ढाई दिन में हरा दिया है। टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया लगातार दूसरा टेस्ट मैच हार गई। पहली पारी में एक रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया की पूरी टीम तीसरे दिन लंच से पहले ही 113 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम को 115 रनों का लक्ष्य मिला जिसे टीम ने चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। इसके साथ ही भारत इस टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुका है।

इससे पहले तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद भारतीय स्पीनर जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। कंगारू टीम दूसरे दिन के स्कोर 61/1 से आगे खेलना शुरू किया। पूरी कंगारू टीम दूसरी पारी में 113 रन पर ऑलआउट हो गई है। ट्रेविस हेड व मार्नस लाबुशेन 43-43 रन बनाकर आउट हुए। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 7 विकेट चटकाए। इस सीरीज में जडेजा ने दूसरी बार 5 या फिर उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन को भी तीन सफलताएं मिलीं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 262 रन पर ऑलआउट हुई। मेहमान टीम को पहली पारी पर 1 रन की बढ़त मिली थी। एक टेस्ट के दूसरे दिन एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 200 रनों तक भी नहीं पहुंच पाएगी लेकिन अक्षर पटेल व रविचंद्रन अश्विन ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से उभारा। पहली पारी में 1 रन की बढ़त लेने के बाद आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की सदी हुई शरुआत की। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारती स्पीनर अश्विव व रविन्द्र जडेजा की जोड़ी ने कंगारूओं को संभलने का मौका नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 53 रन बनाने में 9 विकेट गंवा दिए।

115 रनों का मिल टारगेट
आस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम को 115 रनों का लक्ष्य दिया। केएल राहुल का विकेट जल्द गिरने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड बल्लेबाजी की। 31 रन के स्कोर पर वे रन आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर अच्छी बल्लेबाजी की। विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम को आगे बढ़ाया। श्रेयर अय्यर 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आए शिखर भरत ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया को 6 विकेट के अंतर से हरा दिया। भारतीय टीम 4 विकेट खोकर 118 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने जीत का चौका लगाया। चेतेश्वर पुजारा 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके साथ भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना लगभग तय हो गया है।

वैज्ञानिक का बड़ा दावा: मंगल ग्रह पर जीवन की खोज 50 साल पहले हुई, वर्तमान परिस्थितियां जीवन के अनुकूल नहीं
Big News : गुंडा-बदमाशों को जमानत दे रहे हैं तो हो जाएं सावधान, दुर्ग पुलिस करने जा रही है यह काम… पढ़ें पूरी खबर
होली महोत्सव: आज शाम भोजपुरी गीतों से बंधेगा शमा, सुपरस्टार पवन सिंह बिखेरेंगे जलवा
रेलवे ट्रैक पर मिली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी ‘एनकाउंटर’ की धमकी
कवर्धा हिंसा: एफआईआर में नाम आने पर भाजपा सांसद पांडेय भड़के, बोले- भाजपा को टारगेट कर रही ‘पुलिस कांग्रेस कमेटी’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: नाम और चुनाव चिन्ह के लिए 2000 करोड़ की डील, संजय राउत दावा-सबूतों के साथ जल्द करेंगे खुलासा Big News: नाम और चुनाव चिन्ह के लिए 2000 करोड़ की डील, संजय राउत का दावा-सबूतों के साथ जल्द करेंगे खुलासा
Next Article Big News : एक दिन पहले छुट्टी से लौटे जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?