ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IND vs NZ: आखिरी गेंद तक चला कानपुर टेस्ट, ड्रॉ के साथ हुआ समाप्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

IND vs NZ: आखिरी गेंद तक चला कानपुर टेस्ट, ड्रॉ के साथ हुआ समाप्त

By @dmin
Published: November 29, 2021
Share
IND vs NZ: आखिरी गेंद तक चला कानपुर टेस्ट, ड्रॉ के साथ हुआ समाप्त
IND vs NZ: आखिरी गेंद तक चला कानपुर टेस्ट, ड्रॉ के साथ हुआ समाप्त
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/कानपुर (एजेंसी)। रचिन रविंद्र और एजाज पटेल ने मिलकर टीम इंडिया के जबड़े से जीत छीनकर कानपुर टेस्ट मैच को ड्रॉ पर खत्म किया। यह मैच टीम इंडिया के लिए कई मायनों में बहुत खास है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों के बिना टीम इंडिया ने यह मैच खेला और बैकफुट पर जाने के बावजूद शानदार वापसी की। श्रेयस अय्यर के शानदार डेब्यू और टीम इंडिया की स्पिन तिकड़ी के जबर्दस्त कमबैक के लिए इस टेस्ट मैच को सालों तक याद किया जाएगा। आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली कीवी टीम इस मैच में कई मौकों पर हावी नजर आई, लेकिन टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी करते हुए मैच को आखिरी गेंद तक रोमांचक बनाए रखा।

श्रेयस अय्यर का जबर्दस्त डेब्यू, स्पिनर्स का शानदार कमबैक, जानें ड्रॉ टेस्ट की 5 बड़ी बातें

श्रेयस अय्यर का यादगार डेब्यू
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। पहली पारी में जब वह बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब टीम इंडिया ने 106 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे, वहीं दूसरी पारी में जब वह क्रीज पर आए तब भारत का स्कोर 41 रन पर तीन विकेट था। दोनों मौकों पर उन्होंने दबाव में जिस तरह से 105 और 65 रनों की पारियां खेलीं, वह दिखाता है कि श्रेयस सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट के लिए नहीं बने हैं। टेस्ट डेब्यू में सेंचुरी और हाफसेंचुरी लगाने वाले अय्यर पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनकी दोनों पारियों इसलिए ज्यादा खास हैं क्योंकि उन्होंने टीम इंडिया को दबाव से निकालकर विनिंग पोजिशन तक पहुंचाया।

स्पिन तिकड़ी का कमाल
पहली पारी में अक्षर पटेल (5), आर अश्विन (3) और रविंद्र जडेजा (1) ने मिलकर न्यूजीलैंड के 9 विकेट चटकाए। कीवी टीम का स्कोर एक समय 197 रन पर एक विकेट था और ऐसा लग रहा था कि मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया पर बढ़त हासिल जरूर कर लेगी, लेकिन अक्षर और अश्विन ने मिलकर कीवी टीम के इरादों पर पानी फेर दिया और अगले 100 रनों के अंदर बाकी सभी विकेट चटका डाले।

अश्विन ने भज्जी को छोड़ा पीछे
अश्विन इस मैच से पहले भारत की ओर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर थे। हरभजन सिंह के खाते में 417 विकेट थे और अश्विन के खाते में 413 विकेट थे। इस मैच के दौरान अश्विन ने भज्जी को पीछे छोड़ दिया। अश्विन से आगे अब अनिल कुंबले और कपिल देव ही हैं। अश्विन ने महज 80 टेस्ट मैचों में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है।

साहा ने दर्द में खेली सराहनीय पारी
साहा इस टेस्ट के दौरान ज्यादा समय विकेटकीपिंग नहीं कर पाए। उनकी गर्दन में अकडऩ थी, लेकिन इसके बावजूद वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आए और दर्द में ऐसी पारी खेली, जिसे सालों तक याद किया जाएगा। साहा ने 126 गेंद पर नॉटआउट 61 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया की बढ़त को 280 रनों के पार पहुंचाया।

टिम साउदी की जोरदार गेंदबाजी और रचिन रविंद्र बने दीवार
इस टेस्ट मैच में टिम साउदी की गेंदबाजी को जरूर याद किया जाएगा। साउदी ने पहली पारी में पांच विकेट लिए और दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट लिए। टीम इंडिया के टॉप बैटिंग ऑर्डर को परेशानी में डालने में टिम साउदी ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा दूसरी पारी में रचिन रविंद्र ने 91 गेंद पर नॉटआउट 18 रनों की पारी खेली। रचिन ने एजाज पटेल के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 50 से ज्यादा गेंद खेलकर न्यूजीलैंड के लिए मैच बचाया।

सीजी-रेरा ने लागू की वॉलन्टरी कॉम्प्लायंस स्कीम, सितंबर तक मिलेगी अधिकतम 90 प्रतिशत तक की छूट
हाथरस मामला: प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा- यूपी में हिटलरशाही, योगी सरकार दे इस्तीफा
मुंबई की तर्ज पर रायपुर में भी सक्रियड्रग्स माफिया: जीआरपी के कांस्टेबल सहित 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
नगर पंचायत गौरेला और नगर पंचायत पेन्ड्रा को नगर पालिका का दर्जा: सीएम बघेल ने की घोषणा
नहरों की टूट फूट का होगा जिर्णोद्धार…. पहली बार सौ किमी तक पूरी लंबाई में नहरों का होगा काम…. दो करोड़ की मिली स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी चरोदा में जीत को तरसती कांग्रेस के पास… मौका-मौका…
Next Article डेंगू का डंक: लगातार बढ़ रहे मामले, हल्का बुखार होने से भी डर रहे लोग डेंगू का प्रकोप: इस साल दर्ज किए 8200 से अधिक मामले, नवंबर में मिले 6700 मरीज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?