ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुश्मन देशों के छक्के छुड़ाने के लिए राफेल विमानों की क्षमता में हो रहा इजाफा, हैमर मिसाइल से होंगे लैस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

दुश्मन देशों के छक्के छुड़ाने के लिए राफेल विमानों की क्षमता में हो रहा इजाफा, हैमर मिसाइल से होंगे लैस

By @dmin
Published: July 23, 2020
Share
Rafale fighter aircraft will be formally inducted into the Indian Air Force fleet tomorrow
Rafale fighter aircraft will be formally inducted into the Indian Air Force fleet tomorrow
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत आ रहे राफेल लड़ाकू विमान की क्षमता को भारतीय वायु सेना और अधिक बढ़ाने जा रही है। वायु सेना लड़ाकू विमान को फ्रांस की हैमर मिसाइल से लैस करने जा रही है। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सशस्त्र बलों को दी गईं खरीदारी की आपातकालीन शक्तियों के तहत, लगभग 60-70 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर मार करने की क्षमता वाली हैमर मिसाइल का आदेश दिया जा रहा है।
सरकारी सूत्रों ने बताया, ‘हैमर मिसाइलों के लिए आदेश दिया जा रहा है और फ्रांसीसी अधिकारियों ने राफेल विमान के लिए छोटे से नोटिस पर उनकी आपूर्ति करने पर सहमति जताई है।Ó उन्होंने कहा कि वायु सेना द्वारा इन मिसाइलों की तत्काल आवश्यकता के मद्देनजर, फ्रांसीसी अधिकारी कुछ अन्य ग्राहकों के लिए मौजूद स्टॉक से मिसाइलों को भारत को देंगे।
हैमर मिसाइल एक मध्यम रेंज की एयर टू ग्राउंड मिसाइल है, जिसे फ्रांसीसी वायु सेना और नौसेना के लिए डिजाइन व निर्मित किया गया था। सूत्रों ने कहा कि हैमर मिसाइल भारत को पूर्वी लद्दाख जैसे पहाड़ी स्थानों सहित किसी भी प्रकार के इलाके में किसी भी बंकर या कठोर आश्रय को ढूंढ निकालकर उसपर हमला करने की क्षमता देगा।
टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर वायु सेना के एक प्रवक्ता ने नए अधिग्रहण से संबंधित घटनाक्रम की पुष्टि या खंडन करने से इनकार कर दिया। मालूम हो कि पांच राफेल लड़ाकू विमान 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आ रहे हैं। ये विमान 17 गोल्डन एरो कमांडिंग ऑफिसर के पायलट द्वारा उड़ाए जाएंगे।

कोरोना के चलते राफेल विमानों की डिलिवरी में हुई देरी

विमान की डिलिवरी पहले मई अंत तक होनी थी, लेकिन भारत और फ्रांस दोनों जगह कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इसे दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया था। प्रशिक्षकों के पास वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के सम्मान में आरबी श्रृंखला के नंबर वाले विमान होंगे। आरकेएस भदौरिया ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए भारत के सबसे बड़े रक्षा सौदे को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मुंबई हाईकोर्ट ने कहा: देह व्यापार अपराध नहीं, किसी भी वयस्क महिला को अपना पेशा चुनने का अधिकार
ओटीटी पर रिलीज हुआ रॉकेट्री का हिंदी संस्करण…
CG Breaking : कांग्रेस के 4 पार्षदों को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल
निगम का कोष बढ़ाने आयुक्त ने ली क्लास…. 33 बकायादारों को दूसरा नोटिस, टैक्स जमा नहीं किया तो निकलेगा कुर्की आदेश
30 ग्राम पंचायतों से होगी गोधन न्याय योजना की शुरुआत: 31 जुलाई तक सभी 216 गौठान में होगी खरीदी की व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला अफसर भी अब सेना में पा सकेंगी स्थायी कमीशन, मोदी सरकार ने दी मंजूरी महिला अफसर भी अब सेना में पा सकेंगी स्थायी कमीशन, मोदी सरकार ने दी मंजूरी
Next Article भारत को कब सौंपा जाएगा विजय माल्या? ब्रिटेन ने दिया यह जवाब भारत को कब सौंपा जाएगा विजय माल्या? ब्रिटेन ने दिया यह जवाब
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?