ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महज कुछ किलो गोबर के उपयोग से बने उत्पादों का विक्रय कर लाखों की आमदनी…. भिलाई के गोबर खरीदी केंद्रों में महिलाओं को मिल रहा अच्छा मुनाफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महज कुछ किलो गोबर के उपयोग से बने उत्पादों का विक्रय कर लाखों की आमदनी…. भिलाई के गोबर खरीदी केंद्रों में महिलाओं को मिल रहा अच्छा मुनाफा

By @dmin
Published: November 26, 2020
Share
Income of millions by selling products made using only
Income of millions by selling products made using only
SHARE

भिलाई। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी केंद्रों में गोबर का क्रय कर इससे वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। वर्मी कंपोस्ट बनाने के साथ ही महिलाएं, महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर गोबर से अन्य उत्पाद भी तैयार कर रही है! शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होते ही भिलाई नगर निगम ने गोबर खरीदी कर इसका समुचित उपयोग प्रारंभ कर दिया था। वर्मी कंपोस्ट शेड निर्माण होने के चलते ग्रीन बेड से वर्मी कंपोस्ट बनाना प्रारंभ किया गया। साथ ही गोबर से अन्य उत्पाद भी तैयार करते रहे।
त्योहारी सीजन को देखते हुए गोबर खरीदी केंद्रों में दीया, प्रतिमा एवं पूजा की थाल बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर महिलाओं के द्वारा किया गया। कम समय में वृहद मात्रा में गुणवत्तापूर्ण दीया तैयार किया गया। महिलाओं ने मात्र 3084 किलो गोबर के उपयोग से दीया, प्रतिमा, पूजा थाल तैयार कर एवं इसे विक्रय कर लगभग 447930 रुपए की आय अर्जित की है! गोबर खरीदी केंद्रों में इसके अतिरिक्त गमला, अगरबत्ती, मंजन तथा कंडा तैयार किया जा रहा है। जोन क्रमांक एक नेहरू नगर में 930 किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट विक्रय किया जा चुका है जिससे 7740 रुपए आए महिलाओं को प्राप्त हुई है। शेष जोन में भी वर्मी कंपोस्ट निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है। जोन क्रमांक 4 में 200 किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट एवं जोन क्रमांक 2 में 110 किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा चुका है। भिलाई निगम पहला ऐसा निकाय है जिसने सर्वप्रथम वर्मी कंपोस्ट का विक्रय कर आमदनी प्राप्त की है।
पहले खरीदना पड़ता था केंचुआ अब कर रहे हैं केचुआ पालन प्रारंभिक दौर में वर्मी कंपोस्ट निर्माण के लिए केंचुआ खरीदा गया था। लेकिन अब गोबर खरीदी केंद्रों में ही केंचुआ का भी पालन किया जा रहा है। केंचुआ पालन को बढ़ावा देकर इसे वर्मी कंपोस्ट निर्माण में उपयोग किया जाएगा। इससे केचुआ क्रय करने की लागत बच जाएगी। गोबर कंडे का मुक्तिधाम में हो रहा है उपयोग, इसमें भी महिलाओं को भारी आमदनी प्रत्येक जोन के गोबर खरीदी केंद्रों में गोबर से कंडे तैयार किए जा रहे है। गोबर कंडे का मुक्तिधाम में उपयोग किया जा रहा है। जोन क्रमांक 2 में 25900 कंडे का विक्रय महिलाओं ने रामनगर मुक्तिधाम में किया है इसे विक्रय कर 120435 रुपए इन्हें प्राप्त होंगे। अब तक वैशाली नगर जोन में 59800 कंडा तैयार किया जा चुका है। जोन एक नेहरू नगर में 7930 कंडा, जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर में 6450 कंडा एवं जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में 947 कंडे तैयार किए जा चुके हैं। गोधन न्याय योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन भिलाई निगम क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन में महिलाएं आर्थिक समृद्धि की राह पर है और सीमित संसाधनों में अच्छा लाभ अर्जित कर रही है।

बिगड़े बोल: दिनदाहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या पर बोले मंत्री, जो किया, उसी की मिली सजा
उपचुनाव: सीएम तीरथ के लिए पांच विधायक सीट छोडऩे के लिए तैयार, जल्द होगा निर्णय
छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्चुअल क्विज ने बढ़ाया उत्साह
बारामूला में आतंकी हमले में CRPF के 2 और पुलिस के एक जवान शहीद
Cyclone Biparjoy: चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा, पीएम मोदी 1 बजे लेंगे समीक्षा बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल राज्य में खोले जाएंगे चार वायरोलॉजी लैब…. स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article Mayor MLA Devendra Yadav met with cell chairman सेल चेयरमेन से मिले महापौर विधायक देवेन्द्र यादव: गरीबों के लिए आवास से लेकर लीज, बिजली, व्यापारियों की मांग पूरी करने सौंपा मांग पत्र

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?