ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्चुअल क्विज ने बढ़ाया उत्साह
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्चुअल क्विज ने बढ़ाया उत्साह

By Mohan Rao Published August 20, 2025
Share
जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी में आज ज्ञान, इतिहास और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के छठवें दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने ‘खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान प्रतियोगिता‘ में हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के भूगोल, इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से जुड़े सवालों के सही जवाब देकर पुरस्कार जीते।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष, पुष्प, राष्ट्रीय उद्यान, जशपुर जिले के जलप्रपात, सरगुजा के खनिज, महासमुंद के सिरपुर की प्राचीन कला शैली और बस्तर क्राफ्ट जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए। संत कंवर राम विद्यालय की छात्रा परी मानिकपुरी ने पूरे 15 प्रश्नों के सही उत्तर देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। दुर्ग से आईं श्रीमती पायल शर्मा (गूगल बॉय मास्टर रुद्र की माता) ने वर्चुअल रियलिटी गेम्स के जरिए प्रश्नों के उत्तर दिए और छत्तीसगढ़ के नक्शे पर सही स्थानों को चिह्नित कर अंक प्राप्त किए। रायपुर की श्रीमती गीता गुप्ता ने भी वर्चुअल रियलिटी गेम्स  में हिस्सा लिया, उन्होंने कहा कि वर्चुअल अनुभवों से चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं, जिससे पढ़ाई और भी रोचक बनती है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए श्री जी.के. ताम्रकार ने इसे ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि यहां से हमें ऐसी ऐतिहासिक जानकारियां मिलती हैं जो सामान्य तौर पर उपलब्ध नहीं होतीं। इसी तरह श्री अखिलेश्वर तिवारी ने कहा कि यहां स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों के साथ-साथ राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी सरल ढंग से मिल रही है। बुधवार को मायाराम सुरजन कन्या विद्यालय, संत कंवर राम विद्यालय, भारत स्काउट गाइड, प्रो. जे. एन. पांडे विद्यालय और अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा से परिचित हुए।

गौरतलब है कि यह प्रदर्शनी न केवल वीर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और दुर्लभ दस्तावेजों को प्रदर्शित कर रही है, बल्कि आजादी की लड़ाई के दौरान छत्तीसगढ़ की सक्रिय भूमिका को भी उजागर कर रही है। इसके साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों की झलक भी यहां देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी का आयोजन 15 अगस्त से किया गया रहा है, गुरुवार 21 अगस्त कल तक सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao August 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीजी-रेरा ने लागू की वॉलन्टरी कॉम्प्लायंस स्कीम, सितंबर तक मिलेगी अधिकतम 90 प्रतिशत तक की छूट
Next Article 5.84 करोड़ की लागत से बनेगा दुलदुला मार्ग ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?