ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सफेद कद्दू को डाइट में करें शामिल, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सफेद कद्दू को डाइट में करें शामिल, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ

By Sonu Sahu
Published: January 7, 2023
Share
SHARE

सफेद कद्दू इंग्लैंड में काफी लोकप्रिय है और वहां इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सजावट के लिए किया जाता है। खासतौर से यह कद्दू हैलोवीन के लिए सजावट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सजावटी उद्देश्यों के रूप में इस्तेमाल किए जाने के अलावा सफेद कद्दू तरह-तरह की पाई और सूप सहित कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ा सकता है, वहीं इसके सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि सफेद कद्दू कैसे स्वास्थ्यवर्धक है।

Contents
  • तनाव कम करने में मददगार
  • हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक
  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी है फायदेमंद
  • प्रोस्टेट कैंसर से सुरक्षित रखने में हो सकता है मददगार
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में है कारगर

तनाव कम करने में मददगार

शरीर में ट्रिप्टोफैन की कमी तनाव पैदा करने के लिए जिम्मेदार होती है। ऐसे में सफेद कद्दू का सेवन करना अच्छा हो सकता है। सफेद कद्दू एल-ट्रिप्टोफैन से भरपूर होता है। यह रासायनिक यौगिक उदास मनोदशा को ठीक करने, खुशी और कल्याण की भावना प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस तरह से सफेद कद्दू तनाव को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक

सफेद कद्दू में उच्च मात्रा में फाइटोस्टेरॉल होता है। यह यौगिक खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। खराब कोलेस्ट्रॉल का अधिक स्तर ही कई हृदय रोग का कारण बन सकता है। ऐसे में इसके नियंत्रित रखना बेहद जरूरी होता है। इसके अतिरिक्त सफेद कद्दू ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी सहायक हो सकता है।

आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी है फायदेमंद

सफेद कद्दू में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आंखों को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने और मोतियाबिंद जैसी आंखों की बीमारियों का खतरा कम करने में मदद कर सकते हैं। इस कद्दू का नियमित रूप से सेवन आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद कर सकता है। इसका कारण है कि इसमें विटामिन- ए की भरपूर मात्रा होती है।

प्रोस्टेट कैंसर से सुरक्षित रखने में हो सकता है मददगार

सफेद कद्दू और इसके बीजों में कैरोटेनॉयड्स और जिंक की उच्च मात्रा होती है, जो प्रोस्टेट कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने में मदद कर सकते हैं। ये यौगिक प्रोस्टेट के बढऩे के साथ-साथ इर्रिटेबल ब्लैडर की समस्याओं को बचाने में भी मदद करते हैं। सफेद कद्दू के बीजों का इस्तेमाल बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया के उपचार के लिए भी किया जा सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में है कारगर

सफेद कद्दू विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर और फ्लेवोनोइड्स की अधिक मात्रा भी मौजूद होती है, जो इसे संक्रमण से लडऩे वाले ऊतकों और कोशिकाओं के उचित विकास के लिए महत्वपूर्ण बनाते हैं। इस कारण सफेद कद्दू के विभिन्न व्यंजनों का सेवन करना अच्छा है।

CG Breaking :  सीएम बघेल ने विधानसभा में पेश किया 43 सौ करोड़ का अनुपूरक बजट… विपक्ष ने की घेराबंदी
CG Crime : ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में घुसा चोर, दिखाई हाथ की सफाई.. दूसरे दिन हुआ गिरफ्तार
बड़ी खबर: वापस नहीं होगी अग्निपथ योजना, तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलान, उपद्रवी नहीं बन सकेंगे अग्निवीर
दर्दनाक हादसा: कोविड अस्पताल में आग से पांच मरीजों की जलकर मौत, पीएम ने जताया दुख
बिग ब्रेकिंग: भिलाई निगम जोन अध्यक्ष चुनाव: सभी जोन में कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित, टॉस ने बिगाड़ा भाजपा का खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बोले-जातिगत जनगणना कराने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार
Next Article वनों का संरक्षण, संवर्धन और विकास: विभाग और इसके अमले का होता है महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री अकबर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?