ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आलू के जूस को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

आलू के जूस को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ

By Sonu Sahu Published February 15, 2023
Share
SHARE

आलू का जूस पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और कॉपर सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह जूस इम्यूनिटी बढ़ाने, अर्थराइटिस का प्रभाव कम करने, लीवर को डिटॉक्स करने और अल्सर से राहत दिलाने जैसे कई लाभ दे सकता है। ऐसे में इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। आइए आज हम आपको आलू के जूस के सेवन से मिलने वाले पांच प्रमुख फायदे बताते हैं।

Contents
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगारपेट के अल्सर से कर सकता है बचावहड्डियों को दे सकता है मजबूतीहाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा होगा कमकैंसर से बचाव करने में है सहायक

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

आलू के जूस में मौजूद विटामिन- सी की पर्याप्त मात्रा इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है। विटामिन- सी शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में भी मदद कर सकता है और हानिकारक मुक्त कणों से शरीर की रक्षा कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है।

पेट के अल्सर से कर सकता है बचाव

हाई एसिड, शराब के अधिक सेवन और तनाव आदि के कारण पेट में अल्सर हो सकता है। ऐसे में आलू का जूस एक एंटी-बैक्टीरियल प्रोबायोटिक ड्रिंक की तरह काम करके पेट में अल्सर होने की संभावना को काफी कम करने में मदद कर सकता है। अध्ययनों के अनुसार, आलू का जूस पेट की सूजन को कम करने और पेट के कई संक्रमणों को खत्म करने में मदद कर सकता है।

हड्डियों को दे सकता है मजबूती

आलू के जूस में उच्च मात्रा में मैंगनीज मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है। इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद कैल्शियम ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की बीमारी) के जोखिम कम करने में मदद कर सकता है और हड्डियों को काफी मजबूत भी बना सकता है। आलू के जूस में एलेगिक एसिड भी होता है, जो हड्डी के फ्रैक्चर का खतरा कम करने में भी मदद करता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा होगा कम

हाई कोलेस्ट्रॉल का अनियंत्रित स्तर हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में इसे नियंत्रित रखना जरूरी है।
एक शोध के अनुसार, आलू के जूस में मौजूद विटामिन- ए, विटामिन- बी कॉम्पलेक्स और विटामिन- सी हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर सकते हैं। यह फाइबर से भी भरपूर होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

कैंसर से बचाव करने में है सहायक

आलू के जूस में मौजूद एंटी-कैंसर प्रभाव शरीर की स्वस्थ और सामान्य कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना कोशिका के माइटोकॉन्ड्रिया पर हमला करके 40 से अधिक प्रकार की कैंसर कोशिकाओं को खत्म कर सकता है। दरअसल, यह प्रभाव कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है और शरीर को कई तरह के कैंसर से सुरक्षित रख सकता है। ऐसे में आपका अपनी डाइट में आलू के जूस को शामिल करना काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Sonu Sahu February 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अब तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बना भारत टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अब तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बना भारत
Next Article पतली और नुकीली नाक दिखाने के लिए इस्तेमाल करें ये मेकअप टिप्स…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?