ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लेट्यूस की पत्तियों को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थयवर्धक फायदे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

लेट्यूस की पत्तियों को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थयवर्धक फायदे…

By Sonu Sahu
Published: November 22, 2022
Share
SHARE

रेस्तरां में मिलने वाले बर्गर और सैंडिवच में अक्सर लेट्यूस की पत्तियां नजर आती है। इन पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स सहित कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इन्हे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इन पत्तियों को यूनानी दवाओं में कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी ज्यादातर खेती इजिप्ट में होती है, लेकिन भारत में भी यह आसानी से मिल जाती है। आइए लेट्यूस से मिलने वाले पांच फायदों के बारे में जानते हैं।

Contents
  • सूजन और जलन कम करने में सहायक
  • वजन घटाने में मददगार
  • दिल को स्वस्थ रखने में कारगर
  • मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक
  • कैंसर से लडऩे में है मददगार

सूजन और जलन कम करने में सहायक

लेट्यूस में विटामिन ई और प्रोटीन जैसे लिपोजाइजेनेज मौजूद होते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर के अंदरूनी अंगों में होने वाली सूजन और जलन को कम करने में मदद मिलती है। ईरान में हुई एक स्टडी के मुताबिक, लेट्यूस की पत्तियों का इस्तेमाल पारंपरिक दवाओं के तहत सूजन और हड्डियों में होने वाले दर्द के इलाज में किया जाता है। इसके सेवन से आपके शरीर में विटामिन्स की कमी भी नहीं होती है।

वजन घटाने में मददगार

बहुत लोग अपनी डाइट में लेट्यूस की पत्तियों को शामिल कर उन्हें सलाद के रूप में खाते हैं। इससे उन्हें अपना वजन कम करने में मदद मिलती है। इनमें कैलोरीज की बहुत कम मात्रा होती है। इसके अलावा लेट्यूस की पत्तियां एनर्जी डेंसिटी में कम होती है और इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है। पानी होने के बावजूद इसमें मौजूद फाइबर आपका पेट भरा रखता है, जिससे थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाने की आदत छूट जाती है।

दिल को स्वस्थ रखने में कारगर

लेट्यूस में मौजूद फोलेट एक ऐसा रसायन है, जो शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करने में और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। यह प्राकृतिक रूप से खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है। इसके नियमित सेवन से दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है और इससे दिल का दौरा पडऩे की आशंका भी कम होती है।

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक

जब हमारे दिमाग के न्यूरल सेल्स खत्म होने लगते हैं तो दिमाग से जुड़ी बहुत सी समस्याएं पैदा होते लगती है। इसके बचाव के लिए आपको लेट्यूस की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको बेहतर नींद आएगी और अनिद्रा की परेशानी से निजात मिलेगा। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण दिमाग को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है और इससे आप खुद को तनाव मुक्त महसूस करने लगते हैं।

कैंसर से लडऩे में है मददगार

लेट्यूस की पत्तियों के सेवन में आप कैंसर जैरी गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। इसमें स्टार्च की मात्रा न के बराबर होती है। ऐसे में इसके सेवन से गले और मुंह के कैंसर के खतरे से भी बचा जा सकता है। जापान की एक रिसर्च के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से इन पत्तियों का सेवन करते हैं, उन्हें अन्य लोगों की तुलना में पेट का कैंसर होने की संभावना भी बहुत ही कम रहती है।

पत्नी, दो बेटियों और बेटे को जहर देकर मारने के बाद खुद फंदे से झूल गया शख्स
शासन की इस योजना को मिल रही जनता की बेहतर प्रतिक्रिया, दवाइयों के एमआरपी पर 58 प्रतिशत तक की छूट
थैंक यू दुर्ग पुलिस: आपके सहयोग से मरीज को समय पर मिल गया उचित इलाज- धर्मेन्द्र यादव
प्रेशर हॉर्न व माडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती, दुर्ग में 1300 से ज्यादा वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
Breaking News : इंट्रा डे व क्रिप्टोकरेंसी में निवेश नहीं कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी, म्यूच्वल फंड्स के लिए मिली अनुमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हिंसक प्रदर्शन, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, छावनी में तब्दील नेशनल हाइवे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हिंसक प्रदर्शन, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, छावनी में तब्दील नेशनल हाइवे
Next Article अजय देवगन की दृश्यम 2 ने पहले सप्ताह में की इतने करोड़ रुपये की कमाई…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?