ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हिंसक प्रदर्शन, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, छावनी में तब्दील नेशनल हाइवे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हिंसक प्रदर्शन, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, छावनी में तब्दील नेशनल हाइवे

By @dmin
Published: November 22, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हिंसक प्रदर्शन, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, छावनी में तब्दील नेशनल हाइवे
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हिंसक प्रदर्शन, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, छावनी में तब्दील नेशनल हाइवे
SHARE

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में धान खरीदी को लेकर पिछले दो दिनों से जमकर बवाल हो रहा है। सोमवार को ग्रामीणों के हिंसक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नेशनल हाइवे एनएच 130 सी जाम करने के लिए पहुंचे थे। पहले से दलबल के साथ मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों को चक्काजाम करने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग जगहों पर नजरबंद करके रखा गया है। पुलिस को आशंका है कि अगर ये फिर से एक जगह इक_ा होंगे तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।

छावनी में तब्दील नेशनल हाइवे
एनएच 130 सी (अभनपुर-देवभोग) को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूरे शहर में भी जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात है। मंगलवार को पुलिस ने देवभोग-धुरूवागूड़ी एफसीआई गोदाम के पास 20 से ज्यादा ग्रामीणों को रखा है। वहीं सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस कैंपस में 40 से अधिक ग्रामीणों को रोककर रखा गया है।

यह है पूरा मामला
सोमवार को कंडेकेला सहकारी समिति के अधीन आने वाले 7 गांव के कई लोगों ने यहां पर धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर धुरूवागूड़ी के पास चक्काजाम किया था। इस चक्काजाम में महिला किसान भी शामिल हुई थीं। सभी एक ही बात को लेकर नेशनल हाइवे-130 सी पर ही बैठ गए थे कि जब तक हमारे लिए नया खरीदी केंद्र नहीं खोला जाता, तब तक हम नहीं उठेंगे। जब पुलिस वालों ने उन्हें समझाने की कोशिश की थी, तो उन्होंने उन पर हमला करने के साथ ही जबरदस्त पथराव भी कर दिया था। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हालात पर काबू पाया गया था।

थाने का किया घेराव
धान बेचने तीन किमी. दूर जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान सोमवार को गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन को भी पलट दिया था। साथ ही आसपास खड़े कई ट्रकों में भी तोडफ़ोड़ की थी। लोगों ने 8 किलोमीटर दूर अमलीपदर थाने का भी घेराव कर दिया था। गांववालों ने महिलाओं के साथ मारपीट करने के आरोप पुलिसवालों पर लगाए थे।

वार्ड 55 निवासियों को मिली 48 लाख के विकास कार्यों की सौगात
भिलाई में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, दो नाबालिगों ने की करतूत… गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
Breaking News : श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की नर्स ने लगाई फांसी, हॉस्टल के कमरे में लटकी फंदे पर
छत्तीसगढ़ को लघु वनोपज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि… अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिख रहा छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रभाव
CG News : हाथी की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप, जंगल में पानी के अंदर मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कई मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है कंसीलर, जानिए तरीके
Next Article लेट्यूस की पत्तियों को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थयवर्धक फायदे…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?