ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कई मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है कंसीलर, जानिए तरीके
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कई मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है कंसीलर, जानिए तरीके

By Sonu Sahu Published November 22, 2022
Share
SHARE

कंसीलर एक मेकअप प्रोडक्ट है। इसका इस्तेमाल आंखों के काले घेरे, चेहरे के दाग-धब्बे और हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी खामियों को छिपाने में मदद करता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। आप चाहें तो कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स और स्किन केयर प्रोडक्ट्स के विकल्प के तौर पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आज कंसीलर से जुड़े पांच बेहतरीन हैक्स के बारे में जानते हैं।

Contents
अपने होंठो को उभरा हुआ दिखाएंआईशैडो बेस के रूप में करें इस्तेमालबतौर कंटूरिंग क्रीम आएगा कामहाइलाइटर के तौर पर करें इस्तेमालटिंटेड मॉइस्चराइजर के रूप में करें प्रयोग

अपने होंठो को उभरा हुआ दिखाएं

आजकल बाजार में कई ऐसे लिप प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल होंठो को उभरा हुआ दिखाने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप बिना किसी परेशानी के अपने होंठों को उभरा हुआ दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। सबसे पहले अपने होठों पर हाइड्रेटिंग लिपबाम लगाएं। इसके बाद अपनी लिप लाइन पर कंसीलर का इस्तेमाल करें और ब्रश की मदद से इसे ब्लेंड करें। अब अपने होठों पर लिपस्टिक लगाएं।

आईशैडो बेस के रूप में करें इस्तेमाल

कुछ आईशैडो के रंग पलकों पर ढंग से लगते ही नहीं है, लेकिन आप चाहें तो कंसीलर की मदद से इस काम को भी आसान बना सकते हैं। इसके लिए अपनी पलकों पर कंसीलर की एक पतली परत लगाएं और इसे किसी मेकअप ब्रश या स्पंज से अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसके बाद एक न्यूड आईशैडो को अपनी पलकों पर लगाएं, फिर इसके ऊपर अपना पसंदीदा आईशैडो रंग लगाएं।

बतौर कंटूरिंग क्रीम आएगा काम

कंटूरिंग को मेकअप का बेस माना जाता है। इसके जरिए चेहरे को एक स्लिम और परफेक्ट लुक दिया जा सकता है। हालांकि, अगर आप महंगी कंटूरिंग क्रीम में निवेश नहीं करना चाहते हैं तो डार्क शेड के कंसीलर से कंटूरिंग का काम भी कर सकते हैं। इसके लिए अपनी त्वचा की टोन से एक या दो शेड गहरे रंग का कंसीलर चुनें और इसे अपनी नाक, जॉ लाइन और चीकबोन्स पर लगाकर मेकअप स्पंज से ब्लेंड करें।

हाइलाइटर के तौर पर करें इस्तेमाल

हाइलाइटर चेहरे के बेस्ट फीचर्स को हाइलाइट करने और उसकी कुछ खामियों को छिपाने में मदद करता है। अगर आपके पास हाइलाइटर नहीं है तो आप कंसीलर की मदद से भी अपने चेहरे को हाइलाइच कर सकते हैं। इसके लिए अपनी त्वचा की रंगत से एक या दो शेड हल्के कंसीलर का इस्तेमाल करें। यकीनन इससे आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा।

टिंटेड मॉइस्चराइजर के रूप में करें प्रयोग

आप कंसीलर का इस्तेमाल टिंटेड मॉइस्चराइजर के रूप में भी आसानी से कर सकते हैं। हालांकि, कंसीलर का कवरेज टिंटेड मॉइस्चराइजर से अधिक होता है और इसे सीधे अपने चेहरे पर लगाने से यह त्वचा पर पैची दिख सकता है। ऐसे में कंसीलर को टिंटेड मॉइस्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए पहले कंसीलर को एक मॉइस्चराइजर के साथ मिलाएं और फिर इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

Sonu Sahu November 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव, कांग्रेस ने जारी की 37 स्टार प्रचारकों की सूची, CM भूपेश, PCC चीफ मोहन मरकाम संभालेंगे कमान Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव, कांग्रेस ने जारी की 37 स्टार प्रचारकों की सूची, CM भूपेश, PCC चीफ मोहन मरकाम संभालेंगे कमान
Next Article छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हिंसक प्रदर्शन, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, छावनी में तब्दील नेशनल हाइवे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हिंसक प्रदर्शन, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, छावनी में तब्दील नेशनल हाइवे
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?